{"_id":"640dd90749ce1405a10c2c68","slug":"senior-bjp-leader-amit-shah-thrissur-said-give-bjp-a-chance-and-we-will-develop-kerala-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में गरजे अमित शाह: 'दुनिया ने खारिज कर दी कम्युनिस्ट पार्टियां, भाजपा को मौका दें, हम करेंगे विकास'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में गरजे अमित शाह: 'दुनिया ने खारिज कर दी कम्युनिस्ट पार्टियां, भाजपा को मौका दें, हम करेंगे विकास'
Sun, 12 Mar 2023 07:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:22 PM IST
सार
त्रिशूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि वे हमारे प्रिय नेता पीएम मोदी की कब्र खोदेंगे। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आपक उन्हें जितना बदनाम करने की कोशिश करेंगे, देश में कमल उतना ही खिलेगा।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे। गृहमंत्री यहां भाजपा के त्रिशूर संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक बैठक में भी भाग लेंगे। वे त्रिशूर में वडक्कुमनाथन मंदिर भी जाएंगे।
विज्ञापन
त्रिशूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि वे हमारे प्रिय नेता पीएम मोदी की कब्र खोदेंगे। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आपक उन्हें जितना बदनाम करने की कोशिश करेंगे, देश में कमल उतना ही खिलेगा।
विज्ञापन
केरल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में छात्रों पर हमला, सीएम पी. विजयन ने कही ये बातें
विज्ञापन
उन्होंने कहा, केरल के लोगों ने लंबे समय से कांग्रेस और कम्युनिस्टों को राज्य पर शासन करने का मौका दिया है। कम्युनिस्टों को दुनिया ने खारिज कर दिया है और देश ने कांग्रेस पार्टी को खारिज कर दिया है।
शाह ने कहा, केरल में कम्युनिस्ट और कांग्रेस एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। हालांकि त्रिपुरा चुनाव में कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने एक-दूसरे के साथ गठबंधन किया था। उन्होंने त्रिपुरा में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन, त्रिपुरा के लोगों ने भाजपा का समर्थन किया।
HM Shri @AmitShah addresses 'Janasakthi Rally' in Thrissur, Kerala. https://t.co/GFOBLkdBQ7
— BJP (@BJP4India) March 12, 2023
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, कोच्चि मेट्रो फेज 1 का उद्घाटन हो चुका है और दूसरे फेज के लिए 1950 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दो स्मार्ट शहरों के लिए 773 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 55,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
उन्होंने कहा, पीएफआई को मोदी सरकार ने पूरी तरह से बैन कर दिया है। इस प्रकार, पीएफआई की हिंसा से केरल को छुटकारा दिलाने में मदद करना। इस कदम का न तो कांग्रेस ने स्वागत किया और न ही कम्युनिस्टों ने।
उन्होंने आगे कहा, केरल का सार्वजनिक कर्ज 3.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। केरल के वित्त मंत्री ने स्वीकार किया है कि राज्य वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। लेकिन, सरकार महत्वपूर्ण स्थानों पर अपना कैडर स्थापित करने में व्यस्त है।
लाइफ मिशन परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर केरल की माकपा नीत वाम सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से इस मामले पर अपनी चुप्पी छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'कम्युनिस्ट लाइफ मिशन भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। मैं मुख्यमंत्री से इस मामले पर लोगों को जवाब देने का आग्रह करता हूं।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि संगठन को देश में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है और इस तरह केरल को हिंसा से छुटकारा पाने में मदद मिली। उन्होंने कहा, 'इस कदम का न तो कांग्रेस ने स्वागत किया और न ही कम्युनिस्टों ने।
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत के मौके पर एक रैली में शाह ने कहा कि केरल के लोगों ने लंबे समय से कांग्रेस और कम्युनिस्टों को राज्य में शासन करने का मौका दिया है। कम्युनिस्टों को दुनिया ने खारिज कर दिया है और देश ने कांग्रेस पार्टी को खारिज कर दिया है।