फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior advocate R Venkataramani appointed as the new Attorney General of India for a period of three years.

R Venkataramani: आर वेंकटरमणि बनाए गए नए अटॉर्नी जनरल, तीन साल के लिए हुई नियुक्ति

Wed, 28 Sep 2022 10:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 28 Sep 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Senior advocate R Venkataramani appointed as the new Attorney General of India for a period of three years.
R Venkatramani - फोटो : social media

वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि को तीन साल की अवधि के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया। मौजूदा अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल जल्द खत्म हो रहा है। मुकुल रोहतगी ने भी हाल ही में यह पद लेने का सरकार का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसके बाद अब इस पद पर आर वेंकटरमणि को नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। उन्होंने पांच साल तक केंद्र के शीर्ष कानून अधिकारी के रूप में कार्य किया। केंद्र सरकार ने 67 वर्षीय मुकुल रोहतगी को फिर से अटॉर्नी जनरल बनने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्हें इसे अस्वीकार कर दिया। इस साल जून के अंत में, एजी वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। यह एक्सटेंशन 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है। 
विज्ञापन


बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता मकुल रोहतगी ने अटॉर्नी जनरल के रूप में लौटने के सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। रोहतगी ने जून 2017 में अटॉर्नी जनरल के रूप में पद छोड़ दिया था। उनके बाद केके वेणुगोपाल ने उनका स्थान लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है अटॉर्नी जनरल का पद?
अटॉर्नी जनरल केंद्र सरकार के लिए देश के सबसे शीर्ष कानून अधिकारी और मुख्य कानूनी सलाहकार होता है जो सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करता है। अटॉर्नी जनरल सरकार का प्रथम विधि अधिकारी होता है।


अनुराग ठाकुर के निजी सचिव होंगे जितेंद्र यादव
वहीं, नौकरशाह जितेंद्र यादव को बुधवार को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। वे अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेशों (एजीएमयूटी) कैडर के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि उन्हें ठाकुर के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जो युवा मामले और खेल मंत्रालय में सूचना और प्रसारण मंत्री भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed