{"_id":"57423bee4f1c1b7818691060","slug":"send-15-20-congress-leaders-on-holiday-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को लंबी छुट्टी पर भेजा जाए: पूर्व मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को लंबी छुट्टी पर भेजा जाए: पूर्व मंत्री
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 05:01 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसियों को लिया निशाने पर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में उपजी बेचैनी और पार्टी में ‘बड़े बदलाव’ की मांग के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री वी किशोर चंद्र देव ने एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को अनिवार्य छुट्टी पर भेजने की अपील की है। इस पूर्व मंत्री का आरोप है कि ये वरिष्ठ नेता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को ‘गुमराह’ कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने वादों में से आधे भी पूरे नहीं किए।
विज्ञापन
वी किशोर चंद्र देव ने चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी सरकार पहले नहीं, तो 2019 में चली जाएगी। ऐसे में अगर कांग्रेस कमर नहीं कसती है तो कई राज्यों में क्षेत्रीय दल उठ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी ने उपाध्यक्ष बनने के बाद किए वादों में से आधे भी पूरे किए होते तो पार्टी का यह हश्र न होता। उन्होंने सुझाव दिया था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आत्मचिंतन करना चाहिए और जनाधार विहीन और रीढ़विहीन लोगों के चंगुल से बाहर निकालने के लिए माध्यम खोजने चाहिए।
विज्ञापन
एक साक्षात्कार में देव ने कहा कि पार्टी बहुत आत्ममंथन कर चुकी है और अब कदम उठाने की जरूरत है। 15-20 नेताओं को कुछ साल के लिए छुट्टी पर पर भेजना इसलिए जरूरी है, क्योंकि ये ‘कुर्सियों का खेल’ खेल रहे हैं। देव ने कोई नाम नहीं लिया लेकिन उनके निशाने पर कुछ कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नजदीकी लोग थे।
विज्ञापन