{"_id":"6891d8b2763490bb0b0d4c0f","slug":"sena-ubt-mns-will-surely-contest-maharashtra-local-bodies-polls-together-raut-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'उद्धव ठाकरे गुट और मनसे जरूर मिलकर आगामी स्थानीय चुनाव लड़ेंगे', संजय राउत का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'उद्धव ठाकरे गुट और मनसे जरूर मिलकर आगामी स्थानीय चुनाव लड़ेंगे', संजय राउत का एलान
Tue, 05 Aug 2025 03:41 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 05 Aug 2025 03:41 PM IST
सार
Maharashtra: शिवेसना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी और मनसे मिलकर महाराष्ट्र के आगामी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेंगे। तीन भाषा की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान ठाकरे भाइयों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। राउत ने कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव में बहुत मिलने का भरोसा है।
विज्ञापन
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को घोषणा की कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) जरूर मिलकर महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेंगे। कई महीनों की अटकलों के बाद चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जुलाई में फिर एक मंच पर आए। दोनों नेता महाराष्ट्र सरकार की पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन-भाषा की नीति और कथित तौर पर हिंदी भाषा थोपे जाने के खिलाफ एक साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद जब सरकार ने अपना फैसला वापस लिया, तब दोनों नेताओं ने एक साझा विजय रैली का भी आयोजन किया था।
नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब राउत से पूछा गया कि क्या शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे मिलकर आगामी स्थानीय चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने कहा — 'जरूर।' उन्होंने आगे कहा, 'दोनों ठाकरे एक साथ बैठकर इस पर चर्चा करेंगे।' बृहन्मुंबई महानगर पालिका और अन्य नगर निगमों में आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं।
ये भी पढ़ें: कभी कांग्रेस से खफा होकर बनाई थी अपनी सियासी पार्टी, जनता दल-BJP समेत पांच दलों का रहे हिस्सा
विज्ञापन
राऊत ने कहा कि चचेरे भाइयों के बीच फिर से संबंध सुधरने के बाद शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास है कि यह गठबंधन मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, ठाणे और कल्याण-डोंबिवली जैसे शहरों की नगरपालिकाओं में बहुमत हासिल करेगा।
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने 2005 में अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से मतभेद के चलते शिवसेना से अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) बनाई थी। उन्होंने मनसे को 'मूल निवासियों के अधिकारों' की असली आवाज़ बताकर जनता के सामने पेश किया। तबसे लेकर अब तक दोनों चचेरे भाइयों की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ती रही हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन