{"_id":"5e8f5aed8ebc3e76cc27bfa3","slug":"selling-of-airline-tickets-inappropriate-even-after-uncertainty-of-lockdown-says-capa","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन खुलने के संदेह के बीच विमानन कंपनियों का टिकट बेचना अनुचित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन खुलने के संदेह के बीच विमानन कंपनियों का टिकट बेचना अनुचित
Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन क्षेत्र को लेकर परामर्श देने वाले संगठन सेंटर फोर एशिया पैसिफिक एविएशन (सीएपीए) ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में आवागमन पर लागू प्रतिबंध खत्म करने के बारे में कोई निर्णय नहीं होने के बावजूद घरेलू विमानन कंपनियों के द्वारा 15 अप्रैल से यात्रा के लिए टिकटों की अग्रिम बिक्री की अनुमति देना उपभोक्ताओं की दृष्टि से अनुचित है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया है। फिलहाल यह बंद 14 अप्रैल तक के लिए है। इस अवधि में उड़ानों पर भी रोक है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा या इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतिबंधों के उठाए जाने को लेकरर अनिश्चितता बने रहने के बाद भी भारतीय विमानन कंपनियों ने 15 अप्रैल से घरेलू उड़ानों के लिए टिकटों की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग 30 अप्रैल तक के लिए टाल दी है।
विज्ञापन
सीएपीए ने एक बयान में कहा कि ऐसा लग रहा है कि राष्ट्रीय बंद को तुरंत समाप्त किए जाने के बजाय इसे धीरे-धीरे हटाया जाएगा और यह एक संक्रमण अवधि में होगा। ऐसे में इस बारे में कोई निर्णय लिए बिना 14 अप्रैल के बाद से अग्रिम बुकिंग की इजाजत देना उपभोक्ताओं के हिसाब से अनुचित है।