{"_id":"5841c85e4f1c1bb61fde8a78","slug":"selfie-craze-stage-of-bjp-state-president-broken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मंत्री के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में टूटा मंच, कई नेता गिरे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंत्री के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में टूटा मंच, कई नेता गिरे
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 03 Dec 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल्यार्पण के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ सेल्फी लेने के लिए मंच पर अधिक लोगों के चढ़ जाने से मंच टूट गया। मंच टूटने से केशव मौर्य समेत कई नेता गिर गए। इस पर हुई भगदड़ में भाजपा के जिला महामंत्री रामपाल सिंह घायल हो गए। उनका पैर टूट गया।
विज्ञापन
अतरौलिया स्थित पटेल मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार को भाजपा और राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी की ओर से आयोजित सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य तय समय से तीन घंटे विलंब से आए। हेलिकाप्टर से उतरने के बाद 1.58 बजे वह मंच पर पहुंचे। संचालक ने माल्यार्पण करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को बुलाया। पदाधिकारी केशव मौर्य को बड़ी माला पहना रहे थे कि तभी सेल्फी लेने के लिए करीब 20 कार्यकर्ता भी मंच पर पहुंच गए।
विज्ञापन
क्षमता से अधिक लोगों के पहुंच जाने के कारण मंच टूट गया, जिससे प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता गिर गए और वहां भगदड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह केशव मौर्य को संभाला। इस दौरान गिर जाने से भाजपा के जिला महामंत्री रामपाल सिंह का पैर टूट गया। मंच टूटने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने स्थिति संभाली और टूटे मंच पर ही कुर्सिंयां लगा कर सभा शुरू की।
विज्ञापन