फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   self styled godman misdeed with teen in maharashtra

महाराष्ट्र: स्वयंभू बाबा ने किशोरी से जंगल में किया दुष्कर्म, इलाज के लिए ले गई थी मां, दोनों गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 06:51 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 21 Sep 2021 06:51 AM IST
सार

किशोरी की तबियत खराब थी, तो उसने अपनी मां को बताया। मां उसे खुद बाबा के पास लेकर गई थी और बाबा ने उसके ऊपर भूत होने की बात कही और इसकी आड़ में ही गलत काम किया।

विज्ञापन
self styled godman misdeed with teen in maharashtra
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक किशोरी से उसकी मां की अनुमति से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा और बाबा के पास इलाज के लिए ले जाने वाली उसकी मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी बेटी की बीमारी को ठीक कराने के लिए उसे जंगल में आरोपी स्वयंभू बाबा के पास लेकर गई थी। वहां बाबा ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की अनुमति मां ने ही दी थी। पीड़िता की मां को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी द्वारा नारपोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला के एक परिचित को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसे गर्दन में तेज दर्द था और आरोपी बाबा ने दावा किया कि एक मृत चाचा के भूत ने उसे पकड़ रहा था। बाबा ने दावा किया कि वह किशोरी को ठीक कर सकता है। इसके बाद पीड़ित की मां ही उसे जंगल में ले गई, जहां बाबा ने इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया।


पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामलें में आईपीसी, पोक्सो अधिनियम और महाराष्ट्र रोकथाम और मानव बलिदान और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed