फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sela Pass tunnel in Arunachals Tawang to provide all-weather connectivity to China border

Sela Pass Tunnel: चीन से तनातनी के बीच सेला दर्रा सुरंग का तेजी से निर्माण कर रहा BRO, जुलाई 2023 तक होगा पूरा

Sun, 18 Dec 2022 09:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 09:35 PM IST
सार

सेला दर्रा सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किया जा रहा है। परियोजना से जुड़े एक कर्मचारी नंद किशोर ने कहा कि सुरंग के जुलाई 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Sela Pass tunnel in Arunachals Tawang to provide all-weather connectivity to China border
Sela Pass Tunnel - फोटो : ANI

विस्तार

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से तनातनी के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हर मौसम में संपर्क साधने के लिए सेला दर्रा सुरंग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह सुरंग 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


सेला दर्रा सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किया जा रहा है। परियोजना से जुड़े एक कर्मचारी नंद किशोर ने कहा कि सुरंग के जुलाई 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


किशोर ने कहा कि वर्तमान में भारतीय सेना के जवान और क्षेत्र के लोग तवांग तक पहुंचने के लिए बालीपारा-चारीदुआर रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि अत्यधिक बर्फबारी के कारण सेला दर्रा मार्ग के माध्यम से संपर्क सर्दियों के दौरान प्रभावित हो जाता है। वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सेला दर्रा सुरंग मौजूदा सड़क को बायपास करेगी और यह बैसाखी को नूरानंग से जोड़ेगी। सेला सुरंग सेला-चारबेला रिज से कटती है, जो तवांग जिले को पश्चिम कामेंग जिले से अलग करती है। यह सेला दर्रा के पश्चिम में कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सुरंग सुगम वाहनों की आवाजाही प्रदान करेगी।


नंद किशोर ने बताया, टनल के पूरा होने के बाद दूरी करीब 8-9 किमी कम हो जाएगी। इस परियोजना में एक जुड़वां ट्यूब सहित दो सुरंगें शामिल हैं। टनल 2 में ट्रैफिक के लिए एक बाइ-लेन ट्यूब और आपात स्थिति के लिए एक एस्केप ट्यूब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed