फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seized 297 illegal weapons in a week

लोकसभा चुनाव 2019: एक सप्ताह में 297 अवैध हथियार जब्त, पुलिस मुस्तैद

Tue, 02 Apr 2019 03:55 AM IST
गौरव द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 02 Apr 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
Seized 297 illegal weapons in a week
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के दौरान किसी तरह की हिंसा या आपराधिक घटना और मादक पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। एक सप्ताह के दौरान 297 अवैध हथियार जब्त किए गए, जिनमें अधिकांश उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व आसपास के प्रदेशों से लाए गए थे। आंकड़ों के मुताबिक, औसतन रोज दिल्ली में 13 अवैध हथियारों सहित 100 से अधिक कारतूस जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक किलोग्राम से अधिक की हेरोइन की भी बरामदगी हुई है, जिसकी कीमत 38 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।
विज्ञापन


निष्पक्ष और पारदर्शी संसदीय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद से लगातार हथियारों की बरामदगी में बढ़ोतरी हो रही है। चुनावों के दौरान मादक पदार्थों या हथियारों के बल पर मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया जा सके, इसके लिए टीमें लगातार मुस्तैद हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. रणबीर सिंह का कहना है कि चुनावों के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर टीमों की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, हथियार आसपास के प्रदेशों से लाए जाते हैं, लेकिन उन पर लगातार पुलिस की नजरें है। सुरक्षा के लिहाज से ऐहतियातन अवैध हथियारों पर पुलिस की खास नजरें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मादक पदार्थों की खेप को रोकने के लिए भी टीमें न केवल दिल्ली, बल्कि आसपास के प्रदेशों से भी लगातार संपर्क में हैं, ताकि किसी भी तरह के अपराध पर शिकंजा कसे। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पिछले एक सप्ताह में हुई कार्रवाई के दौरान एक किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी हुई है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के दौरान इस मादक पदार्थ का इस्तेमाल भी वोटरों के बीच किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed