फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seers lynching, Palghar is becoming the center of Naxalite activities in Maharashtra

साधुओं की हत्या का मामला: महाराष्ट्र में नक्सली गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है पालघर

Wed, 22 Apr 2020 02:27 AM IST
संजीव कुमार झा सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Apr 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Seers lynching, Palghar is becoming the center of Naxalite activities in Maharashtra
संत कल्पवृक्ष गिरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

महाराष्ट्र-गुजरात सीमा से सटा पालघर जिला नक्सली गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। दरअसल हाल के दिनों में पालघर जिले के जंगल क्षेत्र में बसे गांव और पहाड़ों में नक्सली विचारधारा का प्रसार तेज हुआ है। पालघर जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर गढ़चिंचले गांव में जूना अखाड़े के दो साधुओं की पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


गढ़चिंचले गांव और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का गढ़ माना जाता है। माकपा नेता विनोद निकाले डहाणू क्षेत्र से विधायक हैं और वे निकाले गए कांग्रेस-एनसीपी और माकपा के संयुक्त उम्मीदवार थे। वहीं, नगरपंचायत और अधिकतर ग्रामपंचायतों में भी माकपा का ही कब्जा है।
विज्ञापन


नाता दें कि दादरा नगर हवेली सीमा पर स्थित जिस गढ़चिंचले गांव में कुछ दिन पहले गरीबों को राशन बांटने गए एक डॉक्टर और पुलिस पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसी क्षेत्र में रास्ता भटके कुछ लोगों को लेने गए अपर पुलिस अधीक्षक पर भी ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया था, लेकिन वह बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमला कर जंगलों में छिप जाते हैं ग्रामीण

पालघर जिले में ऐसी कई घटनाओं के बाद लगता है कि यहां के लोगों के मन में पुलिस का डर खत्म हो गया है। एक पत्रकार के अनुसार यहां के लोग नक्सलियों की तरह घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और उसके बाद पहाड़ियों और जंगलों में छिप जाते हैं। यह क्षेत्र नक्सलवाद का गढ़ बनता जा रहा है।



स्थानीय सांसद राजेंद्र गावित ने कहा कि यदि पुलिस सूझबूझ से काम लेती तो साधुओं की जघन्य हत्या टाली जा सकती थी। लेकिन 15 पुलिसकर्मी भी उपद्रवियों के सामने बेबस नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed