फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seema Haider News: list of cross border love stories from india and pakistan to bangladesh

सरहद पार इश्क के पांच किस्से: सीमा-सचिन की तरह हुई दोस्ती, कोई पुलिस तो कोई BSF के हत्थे चढ़ा; फिर ऐसे हुआ अंत

Fri, 21 Jul 2023 06:04 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 21 Jul 2023 06:04 AM IST
सार

Cross Border Love Stories: पाकिस्तान की सीमा हैदर और यूपी के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। बीते पांच वर्षों में इस तरह के कम से कम पांच मामले सामने आए हैं जब प्रेमी या प्रेमिकाओं ने अपने प्यार को पाने के लिए सीमा को पार किया हो या कोशिश की हो। 

विज्ञापन
Seema Haider News: list of cross border love stories from india and pakistan to bangladesh
सरहद पार इश्क - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा की प्रेम कहानी कई हफ्तों से सुर्खियां बटोर रही है। सीमा दावा करती हैं कि वह सचिन के साथ रहने के लिए नेपाल से भारत की सीमा पार कर आईं। अब यूपी पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी। हालांकि, सरहद पार इश्क की यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि बीते पांच वर्षों में इस तरह के कम से कम पांच मामले सामने आए हैं। आइये जानते हैं इन घटनाओं के बारे में...

विज्ञापन

Seema Haider News: list of cross border love stories from india and pakistan to bangladesh
सचिन, सीमा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले जानते हैं सीमा-सचिन की प्रेम कहानी को 
सीमा और सचिन के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा इसी साल 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गईं थीं। उनके साथ उनके चारों बच्चे भी आए हैं। सभी रबूपुरा के आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को चार जुलाई को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। हालांकि, सात जुलाई को नोएडा की एक अदालत ने सीमा समेत अन्य आरोपियों को जमानत दे दी। 



हालांकि, सोमवार से एटीएस सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से पूछताछ कर रही है। इस दौरान सीमा ने कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के कारणों के बारे में पूछताछ का जवाब देने से इनकार कर दिया। पूछताछ के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। यूपी और बिहार में नेपाल-भारत सीमा पर पुलिस की निगरानी करने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को भी आईबी को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इकरा-मुलायम की कहानी
इससे पहले इकरा नाम की लड़की लूडो खेलने के दौरान भारतीय युवक मुलायम सिंह यादव के प्यार में पड़कर सरहद पार कर भारत आ पहुंची थी। पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत के हैदराबाद की रहने वाली 16 साल की इकरा को ऑनलाइन लूडो खेलते हुए एक हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया। यह मुहब्बत इस तरह परवान चढ़ी कि इकरा ने भारत जाने की ठान ली। 19 सितंबर, 2022 को वह हैदराबाद के शाही बाजार स्थित अपने स्कूल फेडर गवर्नमेंट गर्ल्ड कॉलेज के लिए निकली थीं और फिर घर ही नहीं पहुंची। वह दुबई और काठमांडू की हवाई यात्रा करते हुए भारत पहुंची और बेंगलुरू में रहने वाले हिंदुस्तानी लड़के से शादी रचा ली। 

शादी करने के बाद इकरा मुलायम सिंह यादव के साथ रहने लगीं। हालांकि, नमाज करने के दौरान पड़ोसियों ने उसे देख लिया, जिस पर उन्हें शक हुआ और मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पाकिस्तान से गायब होने के बाद इकरा को चार महीने बाद तलाशा गया। बता दें, मुलायम सिंह यादव ने इकरा का नाम बदलकर रवा करने के बाद उसके लिए आधार कार्ड भी बनवाया और बाद में उसने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि इकरा 19 सितंबर 2022 को पाकिस्तान से फ्लाइट के माध्यम से नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंची। मुलायम उसे वहीं लेने के लिए गया और उन दोनों ने वहीं शादी कर ली। एक सप्ताह के करीब दोनों नेपाल में रहे और बाद में सोनाली बार्डर से भारत आ गए। दोनों बंगलूरू के एक लेबर क्वार्टर में रहने लगे। मामले का खुलासा होने के बाद इकरा के पाकिस्तान स्थित परिवार से संपर्क किया गया और बीएसएफ के माध्यम से इकरा को पाक रेंजर्स को सौंप दिया ताकि इकरा को उसे परिजनों के पास भेज दिया जाए।
विज्ञापन

अहमद और कलिजा नूर के इश्क की दास्तां
हैदराबाद का रहने वाला अहमद, पाकिस्तानी महिला कलिजा नूर के इश्क में पड़ा था। रिपोर्टों के अनुसार, ऑनलाइन माध्यमों से दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फिर प्यार हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, अहमद सऊदी अरब में एक होटल कर्मचारी था। उसने प्यार को पाने के लिए अपने भाई की सहायता से नूर के नेपाल के रास्ते देश में प्रवेश कराने की योजना बनाई।

हालांकि, पिछले साल अगस्त में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते समय नूर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया था।

दिलशाद की फिजा से दोस्ती 
एमपी के रीवा जिले की एक प्राइवेट स्कूल की टीचर फिजा खान को पाकिस्तानी व्यक्ति दिलशाद से प्यार हो गया। जानकारी के अनुसार, फिजा भी सोशल मीडिया के माध्यम से दिलशाद के सम्पर्क में आईं और बाद में इश्क हो गया। खबर यह भी सामने आई कि फिजा लापता हैं। वहीं पिछले साल जून में, फिजा अपने प्रेमी से मिलने के लिए पड़ोसी देश में जाने की कोशिश कर रही थी, उन्हें अमृतसर में अटारी सीमा पर पकड़ लिया गया।

जिशान-समरा के प्यार के चर्चे 
जिशान पाकिस्तान के कराची के शाह फैसल इलाके की एक युवती समरा से प्यार करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक और व्हाट्सएप पर उनकी बातचीत होने लगी। प्यार जब परवान चढ़ा तो जिशान अपने इश्क के लिए सरहद पार करने को तैयार हो गए। जुलाई 2020 में वह गूगल मैप की मदद से अपने सफर पर घर से बिना बताए निकल गए। इस बीच उनके माता-पिता ने उनके लापता होने की सूचना महाराष्ट्र पुलिस अपराध शाखा को दी।

आगे महाराष्ट्र पुलिस ने यह जानकारी गुजरात पुलिस को उपलब्ध कराई। आखिर मोबाइल ट्रैकिंग तकनीक के जरिए जिशान को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 1.5 किलोमीटर की दूरी पर बीएसएफ ने रोक दिया। दरअसल, जिशान गुजरात के कच्छ के रण के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे।

नुमान-मौसमी की मोहब्बत 
बांग्लादेश के नुमान बदशाद और भारत की मौसमी दास का प्यार भी सरहद पार से ही परवान चढ़ा। दरअसल, असम ट्रेड एक्सपो में करीमगंज की मौसमी और ढाका के नुमान बदशाद की मुलाकात हुई और बाद में ये मिलन इश्क में बदल गया। मार्च 2018 में मौसमी के लापता होने के बाद उनके माता-पिता ने पुलिस को अपहरण की रिपोर्ट दी। बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से पता चला कि वह बांग्लादेश पहुंच गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुमान से शादी करने के लिए वह उनके साथ भाग गईं थीं। करीमगंज पुलिस के अनुसार, यह जोड़ा त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश में दाखिल हुआ। बाद में बांग्लादेश में ढाका पुलिस ने वैध यात्रा परमिट के बिना प्रवेश करने के लिए मौसमी दास को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed