{"_id":"578c3c254f1c1b9d32c4bd95","slug":"see-a-look-5-big-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद का मानसून सत्र आज से, पढ़िए पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संसद का मानसून सत्र आज से, पढ़िए पांच बड़ी खबरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का मानसून सत्र आज से, हंगामे के आसार
आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में जबर्दस्त हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस, वाम दलों, जदयू, राजद ने जहां सरकार को कश्मीर में जारी हिंसा, भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में शामिल होने में मिली नाकामी पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। वहीं उत्तराखंड के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश के मामले में सरकार को घेरने की घोषणा भी विपक्ष ने की है।
अमेरिका: दो पुलिस वालों की गोली मारकर की हत्या
अमेरिका के लुसियाना राज्य के अधिकारियों के मुताबिक बैटन रूज में दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस गोलीकांड में एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की बात भी मीडिया रिपोर्टों में कही जा रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक लंबे कद के एक व्यक्ति ने गोलीबारी की है। इन हत्याओं के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है।
कश्मीर में हिंसक हुई भीड़, सेना के कैंप पर हमला
कश्मीर घाटी में कर्फ्यू के बीच हुई ताजा हिंसा में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। बांदीपोरा के अजास इलाके में रविवार को हिंसक भीड़ ने सेना के कैंप पर हमला कर दिया। जवानों की जवाबी फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। सोपोर में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। कुछ जवान भी जख्मी हुए हैं। दूसरी ओर अमरनाथ यात्रियों को छोड़कर हाईवे पर आवागमन ठप है।
विज्ञापन
फ्लाइट रद्द या लेट होने पर विमान कंपनियों को देना होगा जुर्माना
उड़ान रद्द होने या यात्रियों को विमान पर सवार नहीं होने देना अब घरेलू विमानन कंपनियों को महंगा पड़ने वाला है। उड्डयन नियामक डीजीसीए के नए दिशानिर्देशों के अनुसार ऐसे मामलों में उन्हें एक अगस्त से अब यात्रियों को भारी हर्जाना देना होगा।
ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, एक ट्वीट पर हुआ इलाज
रेल यात्रियों को केवल एक ट्वीट पर हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए मशहूर हो चुके रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक और यात्री की मदद की। तबियत खराब होने पर एक यात्री ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर चिकित्सकीय उपचार की गुहार लगाई जिसके बाद उसे अगले ही स्टेशन पर एक डॉक्टर ने आकर दवा दी। यह घटना रविवार की रात है जब गाड़ी संख्या 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस से सफर कर रहे विप्लव यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई।