फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sedition law: Supreme Court stays Editors Guild of India welcomes

राजद्रोह कानून: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने किया स्वागत

Wed, 11 May 2022 09:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 11 May 2022 09:01 PM IST
सार

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया इस मामले में एक पक्षकार है। गिल्ड के अलावा कई अन्य व्यक्तियों और संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर इस कानून को खत्म करने और इसके दुरुपयोग को रोकने की मांग की थी।

विज्ञापन
Sedition law: Supreme Court stays Editors Guild of India welcomes
राजद्रोह कानून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को  एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राजद्रोह कानून 124A के अंतर्गत कोई नया केस रजिस्टर करने पर रोक लगा दी। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत किया है। गिल्ड ने कहा है कि संविधान के अंतर्गत लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आजादी दी गई है और इस कानून के जरिए नागरिकों की इस स्वतंत्रता को बाधित किया जा रहा था। इस प्रकार सर्वोच्च न्यायालय ने राजद्रोह कानून पर रोक लगाकर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की है जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया इस मामले में एक पक्षकार है। गिल्ड के अलावा कई अन्य व्यक्तियों और संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर इस कानून को खत्म करने और इसके दुरुपयोग को रोकने की मांग की थी। राजद्रोह कानून 124A के अंतर्गत पहले से ही जेलों में बंद लोगों को संबंधित अदालतों में पहुंच कर जमानत लेने के लिए भी कहा गया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सर्वोच्च न्यायालय के इस कदम की भी सराहना की है। 
विज्ञापन


इस घटना के पहले देश भर के कई राज्यों में पत्रकारों पर भी राजद्रोह कानून लगाया गया था। कई घटनाओं में पत्रकारों की खबरों या केवल सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को ही राजद्रोह कानून लगाने का आधार बनाया गया था। इसमें जम्मू कश्मीर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों के पत्रकार शामिल थे। गिल्ड ने इन  पत्रकारों की सम्मानजनक रिहाई के लिए भी अभियान चलाया था। लेकिन इसके बाद ही गिल्ड ने सर्वोच्च न्यायालय के सामने राजद्रोह कानून को रद्द करने के लिए जनहित याचिका लगाई जिस पर आज यह ऐतिहासिक निर्णय आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed