फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sedition law: Kiren Rijiju hit back at P Chidambaram, reminded Nehru, Indira Gandhis decisions

देशद्रोह कानून : रिजिजू का चिदंबरम पर पलटवार, दिलाई नेहरू, इंदिरा के फैसलों की याद

Fri, 13 May 2022 06:35 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 13 May 2022 06:35 AM IST
सार

केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू ने ट्विटर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इसीलिए नेहरू पहला संशोधन लाए और श्रीमती इंदिरा गांधी ने धारा 124ए को संज्ञेय अपराध बनाया। इसी कारण अन्ना आंदोलन और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों के दौरान लोगों को उत्पीड़न झेलना पड़ा और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Sedition law: Kiren Rijiju hit back at P Chidambaram, reminded Nehru, Indira Gandhis decisions
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के राजद्रोह कानून पर रोक  लगाने के बाद किरेन रिजिजू की लक्ष्मण रेखा संबंधी टिप्पणी पर बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सवाल खड़ा किया। केंद्रीय कानून मंत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता को अभिव्यक्ति की आजादी और राजद्रोह पर जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी सरकार के  फैसलों की याद दिलाई।

विज्ञापन


रिजिजू की टिप्पणी पर चिदंबरम ने कहा था कि भारत के कानून मंत्री को मनमाने ढंग से लक्ष्मण रेखा खींचने का अधिकार नहीं है। उन्हें संविधान का अनुच्छेद 13 पढ़ना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, विधायिका कानून नहीं बना सकती और न ही ऐसे कानून को कानून की किताब में रहने दिया जा सकता, जिससे मौलिक अधिकारों का हनन हो। चिदंबरम ने कहा, कई विद्वानों के मुताबिक राजद्रोह कानून संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लंघन है। राजा के सभी प्यादे मिलकर भी ऐसे कानून को नहीं बचा सकते।
विज्ञापन


रिजिजू ने साधा निशाना...
केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू ने भी ट्विटर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इसीलिए नेहरू पहला संशोधन लाए और श्रीमती इंदिरा गांधी ने धारा 124ए को संज्ञेय अपराध बनाया। इसी कारण अन्ना आंदोलन और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों के दौरान लोगों को उत्पीड़न झेलना पड़ा और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed