Tahawwur Rana: पटियाला हाउस कोर्ट में होगी आतंकी तहव्वुर राणा की पेशी? नरेंद्र मान होंगे विशेष लोक अभियोजक
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर 2008 में हुए आतंकी हमलों की साजिश रचने वाला तहव्वुर राणा किसी भी वक्त भारत पहुंच सकता है। भारत पिछले 17 वर्षों से राणा और उसके साथी डेविड कोलमैन हेडली के प्रत्यर्पण की कोशिश में लगा था। हेडली के मामले में भारत को फिलहाल खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन तहव्वुर राणा के मामले में अमेरिका की निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के दावों को मानते हुए उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है। एनआईए के एक जज की ओर से मामले की सुनवाई किए जाने की उम्मीद है। सरकार की ओर से एडवोकेट नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक बनाया गया है। इसके मद्देनजर कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट के बाहर अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आने-जाने वालों की गहन तलाशी ली जा रही है।
यह भी पढ़ें- भारत में तहव्वुर राणा के साथ क्या होगा, कहां रखा जाएगा; सरकार की क्या तैयारी? जानें
इस बीच तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा को उच्च सुरक्षा वाले जेल वार्ड में रखने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। वे अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से दिल्ली लाया जा रहा है। भारत पहुंचने पर उसे तिहाड़ जेल में रखे जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- भारत आ रहा तहव्वुर; नरेंद्र मान लोक अभियोजक नियुक्त, इस अदालत में हो सकती है सुनवाई
64 साल का तहव्वुर राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है। 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी हैं। तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है। अमेरिका में प्रत्यर्पण से बचने के लिए उसके सभी पैतरे फेल हो गए थे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने उसके सभी आवेदनों को खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें- 'जेल में बिरयानी या कसाब जैसी सुविधाएं देने की जरूरत नहीं', 26/11 के हीरो की तहव्वुर को खरी-खरी
एडवोकेट नरेंद्र मान विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
केंद्र सरकार ने एडवोकेट नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। सरकार की ओर से कहा गया कि केंद्र सरकार एडवोकेट नरेंद्र मान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से दिल्ली स्थित एनआईए विशेष अदालतों और अपीलीय अदालतों में तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ मामलों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपती है। उन्हें एनआईए मामला आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई (तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ) से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों के संचालन के लिए विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से 3 वर्ष की अवधि के लिए या मुकदमे के पूरा होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.