फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP Founder Abhijeet Dipke Leaves for mumbai, Alleges Delhi Was Brought to a Standstill

दिपके रिहा होकर घर रवाना: दादी के अंतिम संस्कार में नहीं हो सके शामिल; परिवार ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

Sun, 11 Oct 2026 01:08 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 11 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके दादी के निधन के बाद परिवार से मिलने महाराष्ट्र रवाना हुए। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन
CJP Founder Abhijeet Dipke Leaves for mumbai, Alleges Delhi Was Brought to a Standstill
अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के आवास से निकलकर अपने घर के लिए रवाना हुए। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद रिहा हुए दिपके ने कहा कि वह अपनी दादी के निधन के बाद परिवार के साथ रहने के लिए घर जा रहे हैं।

विज्ञापन


दिपके ने बताया कि सीजेपी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान संगठन की ओर से आगे की रणनीति की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


'पूरी दिल्ली को ठप कर दिया गया', ज्ञानेश कुमार को लेकर उठाए सवाल
अपने बयान में अभिजीत दिपके ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा के नाम पर दिल्ली में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिपके ने कहा "पूरी दुनिया ने देखा कि क्या हुआ। ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा के लिए पूरी दिल्ली को ठप कर दिया गया। आखिर ज्ञानेश कुमार में ऐसा क्या है कि उनकी सुरक्षा के लिए कल लाखों लोगों को असुविधा उठानी पड़ी?" 
विज्ञापन
विज्ञापन




दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके अभिजीत दिपके
वहीं, अभिजीत दिपके के परिवार ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें समय पर रिहा नहीं किया, जिसके कारण वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। परिवार के मुताबिक, दिपके की 85 वर्षीय दादी सावित्रीबाई शंकरराव दिपके का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह किया गया। परिजनों का दावा है कि उन्होंने दिपके से संपर्क करने और उन्हें घर पहुंचने देने की कोशिश की, लेकिन हिरासत के कारण वह समय पर नहीं पहुंच सके। परिवार ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।


प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए थे CJP के तीन नेता
दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिया था। बाद में तीनों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, तीनों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत एहतियातन हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेशी हुई और एक वर्ष तक शांति बनाए रखने तथा अच्छे आचरण की शर्त पर 50,000 रुपये के जमानती मुचलके की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed