फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security seen around Afzal Khan Grave in Satara in wake of a political row over it in the state

Afzal Khan Tomb Security: राज ठाकरे की धमकी के बाद अफजल खान की कब्र छावनी में तब्दील, भारी पुलिस बल तैनात

Wed, 25 May 2022 10:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सातारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सातारा Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 May 2022 10:28 PM IST
सार

औरंगजेब के बाद अफजल खान की कब्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज ठाकरे की धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने यहां सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Security seen around Afzal Khan Grave in Satara in wake of a political row over it in the state
अफजल खान की कब्र पर बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मंदिर-मस्जिद की सियासत तेज होती जा रही है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा दी गई धमकी के बाद से सरकार अलर्ट हो गई है और जगह-जगह सुरक्षा बढ़ा रही है। ताजा मामला है अफजल खान की कब्र की जहां राज्य सरकार ने एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है। कब्र को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दी गई है और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं सतारा के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि अफजल खान की कब्र 2005 से प्रतिबंधित क्षेत्र है। अतिरिक्त बल का दौरा एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था जिसमें वे सुरक्षा का आकलन करने के लिए संवेदनशील स्थानों का दौरा करते हैं। इस बार, मूल्यांकन यात्रा महाबलेश्वर में भी थी जहां उन्होंने प्रतापगढ़ का दौरा किया। 

विज्ञापन


राज ठाकरे ने दी थी धमकी
बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(MNS) के मुखिया राज ठाकरे ने धमकी देते हुए कहा था कि सतारा में अफजल खान की छोटी सी कब्र अब मस्जिद बन चुकी है। यदि राज्य सरकार इसे ध्वस्त नहीं करती है तो हमारे कार्यकर्ता इसे ध्वस्त करने का काम करेंगे। ठाकरे ने कहा था कि जो व्यक्ति हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज की हत्या करने बीजापुर से आया था लेकिन हमारे महाराज ने उसे मार दिया था। अब प्रतापगढ़ किले के पास उसकी 6.5 फुट की कब्र आज 15 हजार फुट के इलाके में फैल चुकी है। इसका जिम्मेदार कौन है। अब यहां मस्जिद बनाई जा रही है, आखिर, इसे कौन फंडिंग कर रहा है। आखिर यह किसकी औलादें हैं?
विज्ञापन


औरंगजेब की कब्र को लेकर भी एमएनएस ने दी थी धमकी
बता दें कि इससे पहले एमएनएस प्रवक्ता गजानन काले ने कहा था कि शिवाजी की भूमि पर औरंगजेब की कब्र की क्या जरूरत है। इस कब्र को ध्वस्त कर देना चाहिए ताकि इनकी औलादें यहां माथा टेकने नहीं आएंगी। उन्होंने आगे कहा कि माननीय बाला साहेब ठाकरे ने भी यही कहा था, बाला साहेब की बातों को आप सुनेंगे या नहीं। आप औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग पर पहले ही पलटी मार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएएफ का दौरा नियमित अभ्यास का हिस्सा: पुलिस
अफजल खान के मकबरे पर पुलिस के ‘रेपिड एक्शन फोर्स’ (आरएएफ) द्वारा किया गया दौरा नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था। संपर्क किए जाने पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने कहा कि आरएएफ द्वारा मकबरे का दौरा करना नियमित अभ्यास का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि अफजल खान का मकबरा 2005 से ही एक प्रतिबंधित क्षेत्र है, संवेदनशील इलाकों में इस तरह का दौरा हर दो साल में किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed