फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   security of all five judges increased who were part of Ayodhya Verdict

अयोध्या मामले का फैसला सुनाने वाले पांचों जजों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Mon, 11 Nov 2019 07:11 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Nov 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
security of all five judges increased who were part of Ayodhya Verdict
सुप्रीम कोर्ट

अतिसंवेदनशील अयोध्या मामले का फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांचों जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि एहतियातन इन जजों की सुरक्षा में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सीजेआई समेत किसी अन्य जज को लेकर कोई विशेष खतरा नहीं है। 

विज्ञापन


अयोध्या मामले का फैसला सुनाने वाली पीठ में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस शरद अरविंद बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा ड्रिल के तहत अतिरिक्त जवानों को इन जजों के आवासों पर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


साथ ही इन जजों के आवासों की ओर जाने वाली सड़कों पर कुछ बेरिकैड लगाए गए हैं। अभी तक जजों के आवास पर गार्ड और अचल सुरक्षा थी। अब इनकी सुरक्षा में मोबाइल कंपोनेट को जोड़ा गया। साथ ही जजों के वाहनों के साथ अब सशस्त्र गार्डों से लैस एस्कार्ट वाहन भी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed