फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   security forces launches offensive to flush out militants in Moreh Manipur Violence

Manipur: मणिपुर के मोरेह में सुरक्षा बलों का उग्रवादियों के खिलाफ अभियान, असम राइफल्स के 200 जवान बुलाए गए

Fri, 03 Nov 2023 03:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 03 Nov 2023 03:27 AM IST
सार

उग्रवादियों पर हाल के हमलों में शामिल होने का संदेह है, जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
security forces launches offensive to flush out militants in Moreh Manipur Violence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर के मोरेह शहर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों, विशेष रूप से म्यांमार के घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके बाद असम राइफल्स के कम से कम 200 जवानों को मोरेह में एयरलिफ्ट किया गया है। उग्रवादियों पर हाल के हमलों में शामिल होने का संदेह है, जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इंफाल से 110 किमी दूर सीमावर्ती शहर मोरेह में मंगलवार को उग्रवादियों के दो अलग-अलग हमलों में क्षेत्र के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चिंगथम आनंद कुमार की मौत हो गई और तीन कांस्टेबल गोली लगने से घायल हुए थे। इस हमलों के बाद से मोरेह में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को हवाई मार्ग से भेजा गया है। साथ ही कुछ जवानों को सड़क मार्ग से भी मोरेह भेजा गया है। यह अभियान उन आतंकवादियों की पहचान करने के लिए है, जो शहर में छिपे हुए हैं या भारत-म्यांमार सीमा से देश में घुस आए हैं। उन्होंने कहा, असम राइफल्स आतंकवाद विरोधी अभियानों में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अभियान का अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में तीन मई से शुरू हुई जातीय हिंसा में अब तक 178 लोगों की जान जा चुकी है। मोरेह में असम राइफल्स की तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि केंद्रीय अर्धसैनिक बल भारत-म्यांमार सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहा है। बल के खुफिया अधिकारी कुकी बहुल तेंगनौपाल जिले के मोरेह में भी गहराई नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा बल म्यांमार के उग्रवादियों की तलाश कर रहे हैं, जिन पर मणिपुर हिंसा में शामिल होने का शक है। मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मोरेह में कम से कम 32 म्यांमार नागरिकों को हिरासत में लिया, जिनमें से 10 को विदेशी हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed