फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security forces killed three Naxalites in encounter Maharashtra Gadchiroli AK47 INSAS recovered

Maharashtra: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर, AK47 और इंसास सहित अन्य हथियार बरामद

Mon, 13 May 2024 04:24 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 13 May 2024 04:24 PM IST
सार

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरीमिली दलम के कुछ सदस्य विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास जंगल में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
Security forces killed three Naxalites in encounter Maharashtra Gadchiroli AK47 INSAS recovered
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की है। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरीमिली दलम के कुछ सदस्य विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास जंगल में डेरा डाले हुए हैं। 

विज्ञापन

अंधाधुंध गोलीबारी का कमांडो ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जानकारी मिलने के बाद, गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू शाखा सी-60 कमांडो की दो इकाइयों को तुरंत इलाके की तलाशी के लिए भेजा गया। टीमें तलाशी अभियान चला रही थीं, तभी नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। सी-60 कमांडो ने उनका कड़ा जवाब दिया। बाद में वहां से एक पुरुष और दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मृतकों में से एक की पहचान पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर वासु के रूप में हुई है। घटनास्थल पर एक एके-47 राइफल, एक कार्बाइन, एक इंसास राइफल, नक्सली साहित्य सहित अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चल रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed