फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   security forcec to deal with people about independent Kashmir says Pravin Togadia

‘आजाद कश्मीर’ मांगने वालों के लिए AK 47 लेकर तैयार खड़े हैं हमारे जवान: तोगड़िया

Sun, 12 Nov 2017 10:27 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Sun, 12 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
security forcec to deal with people about independent Kashmir says Pravin Togadia

विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि ‘आजाद कश्मीर’ की बात करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के पीओके को पाक का हिस्सा बताने वाले बयान के एक दिन बाद तोगड़िया ने यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष तोगड़िया ने कहा, ‘कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर की आजादी की बात करने वालों को पाक चले जाना चाहिए, वरना हमारे सुरक्षा बल उनसे निपटने के लिए एके 47 लेकर सीमा पर तैयार खड़े हैं।’ फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा था, ‘पीओके पाकिस्तान का है और यह नहीं बदलने वाला है। चाहे भारत और पाकिस्तान कितनी भी जंग लड़ लें।’
विज्ञापन


पढ़ें- आजादी से पहले गरीब था किसान, बाद में हुआ कर्जदार : तोगड़िया    
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर हो रहे विवाद पर हिंदू नेता ने कहा कि सेंसर बोर्ड को इस मामले में अपना स्टैंड लेना चाहिए और फिल्म की रिलीज रोकनी चाहिए। ‘पद्मावती’ एक महान रानी थीं। यह देखा जाना चाहिए कि लोग उनके जीवन पर बनी फिल्म का विरोध आखिरकार क्यों कर रहे हैं? यह सेंसर बोर्ड की जिम्मेदारी है। उसे अपना स्टैंड लेना चाहिए और इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देना चाहिए। 


कई राजपूत संगठन यह कहते हुए फिल्म का विरोध कर रहे हैं कि इसमें इतिहास को तोड़मरोड़ कर दिखाया गया है और यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को आहत करती है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के लिए मंदिर-मंदिर दर्शनों के लिए जाने को तोगड़िया ने हिंदुओं की जीत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed