{"_id":"62c168574d073c2fdf115a76","slug":"security-breach-occurred-at-the-residence-of-west-bengal-cm-mamata-banerjee-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी सेंध, दीवार फांदकर सीएम के आवास परिसर में घुसा शख्स, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी सेंध, दीवार फांदकर सीएम के आवास परिसर में घुसा शख्स, गिरफ्तार
Sun, 03 Jul 2022 04:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 03 Jul 2022 04:02 PM IST
सार
व्यक्ति को मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मचारियों ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा में सेंध लगने की सूचना मिलते ही कमिश्नर विनीत गोयल सहित कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार की रात उस समय भारी सुरक्षा उल्लंघन हुआ, जब एक व्यक्ति दीवार फांदकर परिसर में घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि वह रातभर परिसर में रहा और पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
व्यक्ति को मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मचारियों ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा में सेंध लगने की सूचना मिलते ही कमिश्नर विनीत गोयल सहित कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जेड श्रेणी के सुरक्षा क्षेत्र में कैसे घुस गया शख्स
सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह व्यक्ति जेड-श्रेणी के सुरक्षा क्षेत्र में कैसे घुस गया। जांचकर्ता उल्लंघन के पीछे संभावित कारणों का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराधी या तो चोर है या विकृत मानसिक स्थिति का व्यक्ति है। हालांकि पुलिस ने अन्य एंगल से भी इंकार नहीं किया है।
मुख्यमंत्री आवास के पास पिछले महीने हुआ था दोहरा हत्याकांड
पिछले महीने मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर एक दोहरा हत्याकांड हुआ था, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। व्यवसायी अशोक शाह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी रश्मिता शाह को गोली मार दी गई थी। बाद में पता चला कि मुख्यमंत्री आवास के पास लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब थे।
भवानीपुर को "शांतिपूर्ण" क्षेत्र बताते हुए ममता बनर्जी ने तब आरोप लगाया था कि कुछ बाहरी ताकतें इलाके में उपद्रव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया था कि संकट से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।