फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   security breach during Home Minister Amit Shah Mumbai visit

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक! खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बता शख्स ने तोड़ा घेरा

Thu, 08 Sep 2022 09:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 08 Sep 2022 09:15 AM IST
सार

मामले में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के हेमंत पवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास गृह मंत्रालय का परिचय पत्र था। वह महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भी नजर आया था।

विज्ञापन
security breach during Home Minister Amit Shah Mumbai visit
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Amit Shah/Twitter

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह के सोमवार को मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है।  मुंबई में एक शख्स घंटों उनके आसपास घूमता रहा। उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया था।

विज्ञापन

मामले में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के हेमंत पवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास गृह मंत्रालय का परिचय पत्र था। वह महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भी नजर आया था। आरोपी हेमंत पवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में सौंपा है। 
विज्ञापन

 


अमित शाह दो दिनी मुंबई यात्रा के दौरान सोमवार को ‘लालबागचा के राजा‘ के दर्शन करने गए थे। इसी दौरान पवार पर गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की नजर पड़ी तो उसने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को गिरगांव कोर्ट ने पांच दिन की हिरासत में पुलिस को सौंप दिया। पवार से पूछताछ जारी है। 

एनएसए अजीत डोभाल की भी सुरक्षा में हुई थी चूक

इसी साल फरवरी में एनएसए अजीत डोभाल के आवास पर भी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। इस मामले में सीआईएसएफ ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना के बाद पिछले माह तीन सीआईएसएफ कमांडो को बर्खास्त किया गया है। एक डीआईजी और एक कमांडेंट रैंक के अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। डोभाल को केंद्रीय वीआईपी सुरक्षा सूची के तहत जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। उन्हें सुरक्षा कवर सीआईएसएफ की एसएसजी यूनिट द्वारा दिया गया है। 16 फरवरी को सुरक्षा में चूक की घटना की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की थी। इसमें पांच अधिकारियों को दोषी ठहराया गया और इनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। 

16 फरवरी को सुबह करीब साढ़े सात बजे बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने सेंट्र्ल दिल्ली में डोभाल के उच्च सुरक्षा वाले घर में अपनी कार घुसाने का प्रयास किया था। बर्खास्त किए गए तीनों कमांडो उस दिन सुरक्षा व्यवस्था के तहत एनएसए के आवास पर मौजूद थे। उस व्यक्ति को आवास के बाहर रोक दिया गया था और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed