फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security beefed up in Mizoram ahead of PM's visit on Saturday

Mizoram: पीएम के दौरे से पहले कड़ी की गई सुरक्षा, मिजोरम-दिल्ली के बीच पहली ट्रेन सेवा का करेंगे शुभारंभ

Thu, 11 Sep 2025 06:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 11 Sep 2025 06:38 PM IST
सार

Mizoram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिजोरम दौरे से पहले राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आइजोल में विशेष ट्रैफिक नियम लागू किए गए हैं। मोदी शनिवार को बैराबी-सैरांग ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन का शुभारंभ करेंगे और तीन नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Security beefed up in Mizoram ahead of PM's visit on Saturday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मिजोरम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में सभी पुलिस इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है और राज्य की राजधानी आइजोल में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री एक नई रेलवे लाइन का शुभारंभ करेंगे और कई नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे। 
विज्ञापन


मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रामथलेंगियाना ने बताया कि आइजोल में राज्य पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीरआरपीएफ) की दो टुकड़ियों को भी तैनात किया जाएगा। आईजीपी ने बताया कि प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 
विज्ञापन


आइजोल के वरिष्ठ अधीक्षक रूतंगा राल्टे ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए यातायात नियमों की सूचना दी। सूचना में कहा गया है कि शनिवार को सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक थुआम्पुई से वेंघ्लुई क्षेत्र तक रामलुन और चालट्लांग के रास्ते और लेन्गपुई हवाई अड्डे से एडेंथर तक कोई वाहन पार्क नहीं किया जाएगा, क्योंकि वे प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही में बाधा बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर-भोपाल से नागपुर का सफर होगा आसान, 16 कोच के साथ चलेगी वंदे भारत, मिलेगा कंफर्म टिकट

इसके अलावा, शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक थुआम्पुई के पास फॉकलैंड जंक्शन से सिकुलपुइकॉन जंक्शन तक के रास्ते पर वाहन नहीं चलेंगे। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी और भार, मध्यम और मिनी ट्रकों को शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार शाम सात बेज तक आइजोल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। आइजोल नगर निगम ने भी स्थानीय लोगों से कहा है कि प्रधानमंत्री के काफिल के रास्ते में आने वाली थुआम्पुई-लम्मुअल सड़क के किनारे की सभी दुकानें और निजी कार्यालय शनिवार तक बंद रखें। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई बैराबी-सैरांग ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन का शुभारंभ करेंगे, जो आइजोल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। वह आइजोल और दिल्ली के बीच पहली राजधानी ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ करेंगे, साथ ही आइजोल-कोलकाता और आइजोल-गुवाहाटी के बीच दो और ट्रेन सेवाएं भी शुरू करेंगे। सुबह नौ बजे लेन्गपुई हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की आगमन की संभावना है, जो आइजोल से लगभग 37 किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- अगर राज्यपाल अपने कर्तव्य में विफल हो जाएं तो क्या हम चुप बैठें? फैसला सुरक्षित
 
वह लेन्गपुई से हेलीकॉप्टर के जरिेये थुआम्पुई हेलिपैड तक जाएंगे।  सभा को संबोधित करने के बाद वह रेलवे लाइन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री दो शिक्षण संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे और छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह तीन ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। इस दौरे के बाद उनके मणिपुर जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शुक्रवार को आइजोल पहुंचेंगे और उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। वह सैरांग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed