फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security beefed up for Kaanwad Yatra

कावड़ यात्रा: मंदिरों से लेकर नेशनल हाईवे पर रहेगा पुलिस का पहरा

Wed, 20 Jul 2016 03:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा Updated Wed, 20 Jul 2016 03:55 AM IST
विज्ञापन
Security beefed up for Kaanwad Yatra
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम - फोटो : PTI

बुधवार से सावनी कांवड़ यात्रा का श्रीगणेश होगा। इसके लिए भक्तों में विशेष उत्साह है। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।  शिवालयों से लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन


साथ ही सीसी टीवी कैमरे से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। जिले में 69 स्थानों पर पुलिस पिकेट को सुरक्षा में मुस्तैद किया है। कांवड़ शिविर में शिवभक्तों के लिए बनने वाले भोजन पर एफडीए द्वारा नजर रखी जाएगी। उधर, शिवभक्तों ने हरिद्वार, ब्रजघाट से कांवड़ लाने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


सावन माह बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। सावन माह में सोमवार के दिन भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है। सावन कांवड़ यात्रा आज से प्रारंभ हो रही है। भगवान शिव शंकर के जयकारे सुनाई देंगे। बोल बम और हरहर महादेव के जयकारों से शहर और क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवभक्तों के जत्थों का हरिद्वार और नीलकंठ, गौमुख, ऋषिकेश आदि गंगा घाटों की ओर प्रस्थान करना शुरू हो जाएंगे। 25 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। काफी संख्या में शिवभक्त गंगा जल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। एक अगस्त को शिवरात्रि का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक होगा। सावन के चलते शिवालयों की विशेष साफ-सफाई, रंगाई पुताई आदि कराई जा रही है। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल पर काफी संख्या में क्षेत्र और दूर दराज के श्रद्घालु जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ियों की सुरक्षा के जिले में रहेंगे कड़े इंतजाम

Security beefed up for Kaanwad Yatra
कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले को ग्यारह जोन, 17 सेक्टर और 34 सब सेक्टरों में बांटा गया है। जिले के 41 शिवालयों पर पुलिस का पहरा रहेगा। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों की सुरक्षा में मुस्तैद किया जाएगा।

साथ ही सीसी टीवी कैमरे से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। 46 स्थानों को संवेदनशील की सूची में डाला गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी। 69 स्थानों पर पुलिस पिकेट को सुरक्षा में मुस्तैद किया है।

सावन कांवड़ यात्रा के चलते जिले में 41 स्थानों पर कांवड़ शिविर व भंडारों का आयोजन किया जाएगा। बगैर प्रशासन की अनुमति के कांवड़ शिविर नहीं लगा सकेंगे। कांवड़ शिविर में बनने वाले भोजन पर एफडीए द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी। इस संबंध में प्रशासन द्वारा एफडीए अफसरों को निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed