{"_id":"5ce5afbfbdec2207903d5f53","slug":"section-144-enforced-in-bihar-arms-in-support-of-upendra-kushwaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में धारा 144 लागू, उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में लहराए हथियार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार में धारा 144 लागू, उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में लहराए हथियार
Thu, 23 May 2019 01:53 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 23 May 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ‘खूनी धमकी’ वाले बयान पर गर्माई सियासत के बीच पूरे बिहार में मतगणना के दौरान धारा 144 लागू कर दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को दो टूक कह दिया है कि कोई भी कदम उठाइये, लेकिन कानून-व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस बीच भभुआ के पूर्व विधायक और बक्सर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कुशवाहा के समर्थन में खुलेआम हथियार लहरा दिया।
विज्ञापन
यादव ने कहा, ‘हम लोकतंत्र को बचाने के लिए गोली चलाने को तैयार हैं। हमें बस महागठबंधन के नेता आदेश दें। उपेंद्र ने जो कहा है हम उसका समर्थन करते हैं। अगर मतगणना में किसी प्रकार की धांधली होगी तो जनता हथियार के साथ सड़क पर होगी।’
विज्ञापन