फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   secretary says make Make English must in all school

पीएम को सचिवों का सुझाव, देश के सभी ब्लॉक में चलाएं इंग्लिश मीडियम स्कूल

Sun, 15 Jan 2017 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
secretary says make Make English must in all school
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार हिंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करत रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने जनता के बीच इसका जिक्र किया है। लेकिन, इस बीच उनके सचिवों ने एक मीटिंग में उनके सामने स्कूलों में इंग्लिश की पढ़ाई पर जोर दिया।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सचिवों के एक समुह ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया गहै कि सभी सेकेंड्री स्कूलों में इंग्लिश की पढ़ाई जरूरी कर दें। साथ ही इस एक अप्रैल से लागू भी कर दी जाए। 
विज्ञापन


शैक्षणिक और सामाजिक विकास विभाग के सदस्यों ने सुझाव दिया कि देश के सभी ब्लॉक में कम से कम एक इंग्लिश मीडियम स्कूल सरकार द्वारा चलाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान पर भी जोर देने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

9वीं से 12वीं तक सीबीएसई बोर्ड में भी इंग्लिश पढ़ना जरूरी नहीं है

secretary says make Make English must in all school
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
सचिवों ने कहा कि साइंस और इंग्लिश क्लास-6 से ऊपर तक के सभी स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। अभी तक सीबीएसई में मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही 8वीं तक के स्टूडेंट्स को इंग्लिश पढ़ाई जानी जरूरी है। 9वीं से 12वीं तक सीबीएसई बोर्ड में भी इंग्लिश पढ़ना जरूरी नहीं है।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिवों के 10 ग्रुप्स बनाए थे जो कि केंद्र सरकार के काम पर पिछले साल अक्टूबर से ही नजर रख रहे थे। इनमें से कुछ को सरकार को आइडिया देने के लिए भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed