{"_id":"61689b0ee88d1735ed3bed1f","slug":"second-phase-of-malabar-exercise-embarked-in-bay-of-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालाबार युद्धाभ्यास: अमेरिकी पोत कार्ल विंसन पर सवार हुए भारतीय नौसेनिक, नौसेना प्रमुख बोले- हमने विश्वास और समझ को बढ़ाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालाबार युद्धाभ्यास: अमेरिकी पोत कार्ल विंसन पर सवार हुए भारतीय नौसेनिक, नौसेना प्रमुख बोले- हमने विश्वास और समझ को बढ़ाया
Fri, 15 Oct 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:49 AM IST
सार
भारतीय सैनिक अब अमेरिका के युद्धपोत यूएसएस कार्ल विंसन पर युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास में इंडियन नेवी, जापान की जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स, ऑस्ट्रेलिया की रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी और अमेरिकी नेवी भी हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
मालाबार युद्धाभ्यास
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच बंगाल की खाड़ी में हो रहे मालाबार युद्धाभ्यास के दूसरे चरण के दौरान नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और अमेरिकी नौसेना के नौसेना प्रमुख एडमिरल माइकल गिल्डे अमेरिका के परमाणु हथियारों से लैस युद्धपोत यूएसएस कार्ल विंसन पर सवार हो गए। अब भारतीय सैनिक इसी युद्धपोत पर युद्धाभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि जहां तक मालाबार अभ्यास का संबंध है, यह दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस अभ्यास में चार नौसेनाएं भाग ले रही हैं। समय के साथ, हमने विश्वास और समझ का निर्माण किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम गिल्डे ने कहा कि हम भारतीय नौसेना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा इरादा आने वाले हफ्तों, महीनों और वर्षों में उनके साथ और अधिक निकटता से काम करने का है। हमें लगता है कि हम स्वाभाविक भागीदार हैं। मालाबार अभ्यास बहुत सफल रहा है।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के अग्रिम मोर्चे के युद्धपोत शामिल
भारतीय नौसेना इस अभ्यास में अपने अग्रिम मोर्चे के युद्धपोत आईएनएस रणविजय, रणविजय सतपुड़ा, एक पनडुब्बी और लंबी रेंज के समुद्री निगरानी एयरक्राफ्ट पी8आई का एक बेड़ा हिस्सा ले रहा है।
यूएसएस कार्ल विंसन के अलावा अमेरिकी नौसेना का यूएसएस लेक चैंप्लेन और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्टॉकडेल भी इसमें शामिल है। साथ जापान की ओर से युद्धपोत जेएस कागा व जेएस मुरासेम तो ऑस्ट्रेलिया से एलएमएएस बलाराट और सीरियस शामिल हैं।
कार्ल विंसन ने अपनी पहली यात्रा साल 1983 में की थी। इसके बाद यह ऑपरेशन डेजर्ट स्ट्राइक, ऑपरेशन इराकी फ्रीडम, ऑपरेशन साउथर्न वॉच और ऑपरेशन एंड्योरिंग फ्रीडम सहित कई प्रमुख अभियानों का हिस्सा रहा।
अमेरिकी सील से कम नहीं मार्कोस
मार्कोस (MARCOS) को मरीन कमांडो फोर्स भी कहा जाता है। यह भारतीय नौसेना की विशेष फोर्स टीम है। 1980 के दशक से लेकर अभी तक मार्कोस ने सीक्रेट मिशन को अंजाम दिया है। मार्कोस अपने ऑपरेशन को इतनी तेजी और तत्परता से अंजाम देते हैं कि इन्हें किसी मायनों में अमेरिकी सील से कम नहीं आंका जा सकता है। भारतीय नौसेना की एलीट स्पेशल फोर्स आतंकी हमले के मुकाबले से लेकर पानी के भीतर ऑपरेशन, एंटी-पायरेसी ऑपरेशन समेत हर चीज में माहिर है। मार्कोस कमांडोज टीएआर-21 असॉल्ट राइफल समेत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हथियार से लैस होते हैं।