फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   second phase of budget session opposition is ready to attack on government

बजट सत्र का दूसरा चरण गुरुवार से, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

Wed, 08 Mar 2017 08:39 PM IST
amarujala.com- presented by : हर्षित गौतम
amarujala.com- presented by : हर्षित गौतम Updated Wed, 08 Mar 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
second phase of budget session opposition is ready to attack on government
- फोटो : file photo

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी। पहले दिन गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आतंकी संगठन आईएस से जुड़े आतंकी के मारे जाने पर संसद के दोनों सदनों में बयान दे सकते हैं। उधर विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर के खिलाफ गृह राज्यमंत्री किरने रिजिजू की टिप्पणी को मुद्दा बनाने की तैयारी की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस इस दौरान सरकार पर ऊंचा विकास दर दिखाने के लिए आंकड़ेबाजी करने का भी आरोप लगाएगी। चूंकि यूपी में हुए मुठभेड़ पर कांग्रेस ने सवालिया निशान लगाए हैं, ऐसे में भाजपा ने भी संसद में इस मुद्दे पर विपक्ष पर पलटवार की योजना बनाई है। बजट सत्र का पहले चरण के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी के हमलावर जवाब से सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हुई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साये में हुए बजट सत्र के प्रथम चरण के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच नोटबंदी के फैसले पर तीखी नोंकझोंक हुई थी। खासतौर पर पीएम मोदी का पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर रेनकोट पहन कर नहाने संबंधी टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शारदा चिटफंड घोटाला मामले में टीएमसी सांसद की गिरफ्तारीघ, तमिलनाडु में तत्कालीन सीएम जयललिता की मौत के बाद हुई सियासत पर भी जम कर हंगामा हुआ था। अब दूसरे चरण में विपक्ष ने डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर पर गृह राज्य मंत्री के हमले को मुद्दा बनाने की तैयारी की है। गौरतलब है कि 11 मार्च को पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में सोमवार से संसद का नजारा बदला बदला दिखाई देगा। दूसरा चरण 13 अप्रैल तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed