Marathon: शांति का संदेश लेकर तवांग में आज दौड़ेंगे देश और विदेश के पांच हजार से अधिक धावक,तैयारियां पूरीं
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज शांति का संदेश लेकर देश और विदेश के करीब पांच हजार से अधिक धावक मैराथन में हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश का तवांग शहर दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैराथन के लिए तैयार है। गुरुवार यानि आज करीब दस हजार फीट की ऊंचाई पर एक साथ देश और दुनिया के पांच हजार धावर दौड़ेंगे। तवांग शहर एक सीमावर्ती शहर है, यह मैराथन न केवल पूरे विश्व में शांति का संदेश देगा बल्कि यह सशक्तीकरण और शारीरिक फिटनेस का भी संदेश देगा। यह जानकारी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने कहा, यह भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। अब तक 27 राज्यों के धावकों ने रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं जबकि 21 धावक ईथोपिया और केनिया से आ चुके हैं। उन्होंने कहा, इस समय मौसम भी धावकों के अनुकूल है। धावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ये सभी गुरुवार को बादलों पर दौडेंगे। उन्होंने बताया कि यह एक कैलेंडर रन है। हर वर्ष 24 अक्तूबर को इस दौड़ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने इस आयोजन को समर्थन देने के लिए 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है, जिसमें 10 किमी और 5 किमी की फुल और हाफ मैराथन में 5,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। इस आयोजन ने क्षेत्र में पर्वतीय खेलों, साहसिक गतिविधियों और पर्यटन को भी काफी बढ़ावा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कंदू इस मैराथन को तवांग स्टेडियम से झंडी दिखाएंगे, जिसमें गजराज कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल गम्भीर सिंह और बॉल ऑफ फायर डिविजन के जीओसी मेजर जनरल केएस ग्रेवाल समेत अन्य उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, सेना के उपकरणों की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन