{"_id":"5d3a1d4e8ebc3e6ce559c370","slug":"second-earth-bound-orbit-raising-maneuver-for-chandryaan2-spacecraft-has-been-performed-successfully","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-2 के शानदार प्रदर्शन से इसरो उत्साहित, जल्द तीसरी कक्षा में करेगा प्रवेश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चंद्रयान-2 के शानदार प्रदर्शन से इसरो उत्साहित, जल्द तीसरी कक्षा में करेगा प्रवेश
Fri, 26 Jul 2019 02:51 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ISRO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के दूसरे चंद्रमिशन चंद्रयान-2 का पृथ्वी की कक्षा में शानदार प्रदर्शन चल रहा है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया कि गुरुवार आधी रात 01:08 बजे चंद्रयान ने धक्का देने वाले प्रणोदन प्रणाली के जरिए दूसरी कक्षा में उछाल भरी है और 251 गुणा 54,829 किमी की ऊंचाई हासिल कर ली है।
विज्ञापन
ISRO: All spacecraft parameters are normal. The third orbit raising maneuver is scheduled on July 29, 2019, between 1430 – 1530 hrs (IST). #Chandrayaan2 https://t.co/4gxHNc6WcI
— ANI (@ANI) July 25, 2019विज्ञापन
इसरो ने बताया कि अंतरिक्ष यान के सभी पैरामीटर सामान्य हैं। 29 जुलाई को दोपहर 2:30 से 3:30 बजे के बीच चंद्रयान-2 तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 की बड़ी गतिविधियों में धरती से जुड़ी उछाल, चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश, चंद्रमा की कक्षा में उछाल, विक्रम का अलग होना और विक्रम का चांद की सतह को छूना शामिल हैं।
विज्ञापन
मिशन के तय कार्यक्रम के मुताबिक, लैंडर विक्रम चांद की सतह पर आहिस्ता-आहिस्ता उतरेगा और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह की पड़ताल करेगा। चांद की कक्षा में प्रवेश 14 अगस्त को होना है। सात सितंबर को चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव के उस हिस्से पर उतरेगा, जहां आज तक किसी देश का मिशन नहीं गया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा।