{"_id":"60a09ea78ebc3ed98a4259bf","slug":"second-consignment-of-sputnik-v-reached-to-hyderabad-russian-ambassador-said-it-is-indian-russian-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: भारत पहुंची स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप, रूसी राजदूत बोले- जल्द आएगा एक खुराक वाला टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलान: भारत पहुंची स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप, रूसी राजदूत बोले- जल्द आएगा एक खुराक वाला टीका
Sun, 16 May 2021 10:43 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 16 May 2021 10:43 AM IST
सार
रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंच चुकी है। रूसी राजदूत एन कदाशेव ने इसे रशियन-इंडियन वैक्सीन का नाम दिया है और कहा कि जल्द ही एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्पूतनिक वी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में मात्र दो वैक्सीन के जरिए ही टीकाकरण अभियान किया जा रहा है लेकिन जल्द ही इस अभियान में एक और वैक्सीन का नाम जुड़ जाएगा। अब कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की खुराकें भी दी जाएंगी और अगले हफ्ते से ये वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
आज रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची। वैक्सीन के भारत पहुंचने के बाद रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने इस वैक्सीन को रशियन-इंडियन वैक्सीन का नाम दिया। उन्होंने कहा कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के असर के पूरे दुनिया में चर्चे हैं। सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि स्पूतनिक-वी कोरोना के खिलाफ कितनी कारगार है।
विज्ञापन
Telangana: Second consignment of Sputnik V arrives in Hyderabad pic.twitter.com/eEWWhd85YK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 16, 2021
जल्द आएगी एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट
इसके अलावा रूसी राजदूत एन कुदाशेव ने जानकारी दी कि भारत में एक खुराक वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा। एन कदाशेव ने कहा कि रूसी के जानकारों ने इस वैक्सीन को कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावशाली बताया है। यही नहीं रूसी राजदूत ने स्पूतनिक-वी को रशियन-इंडियन वैक्सीन तक कह डाला।
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि स्पूतनिक-वी का उत्पादन भारत में धीरे-धीरे बढ़ेगा और कंपनी मिलकर एक साल में 85 करोड़ खुराकें तैयार करेगी। बता दें कि देश में पहले से ही दो वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही हैं। अब ऐसे में स्पूतनिक वी के बाजार में उपलब्ध हो जाने से वैक्सीनेशन में तेजी तो आएगी, साथी ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सकेगी।
अप्रैल में मिली थी आपात मंजूरी
देश में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अप्रैल महीने में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को आपात मंजूरी दे दी गई थी। कुछ शर्तों के साथ इस वैक्सीन को आपात मंजूरी दे दी गई थी।