फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Secessionist forces still active; Hedgewar’s message of unity key: Governor Radhakrishnan

Maharashtra:राज्यपाल राधाकृष्णन बोले- अलगाववादी ताकतें अब भी सक्रिय, हेडगेवार का एकता संदेश अहम

Sat, 22 Mar 2025 07:20 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कुछ राज्यों में अलगाववादी ताकतों की सक्रियता पर चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने इस तर्क का खंडन किया कि भारत अतीत में कभी भी एक समरूप देश नहीं था। 

विज्ञापन
Secessionist forces still active; Hedgewar’s message of unity key: Governor Radhakrishnan
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि कुछ राज्यों में अलगाववादी ताकतें अब भी सक्रिय हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवसक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केबी हेडगेवार के दिए एकता और एकीकरण के संदेश मौजूदा समय में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक सचिन नंदा की पुस्तक ‘हेडगेवार : ए डेफिनिटिव बायोग्राफी’ के विमोचन पर बोल रहे थे। उन्होंने इस तर्क का खंडन किया कि भारत अतीत में कभी भी एक समरूप देश नहीं था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने कई शताब्दियों पहले भारतीय उपमहाद्वीप को एकजुट किया था। सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से भारत हमेशा एक राष्ट्र रहा है। विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत को विभाजित किया और इस पर शासन करने में कामयाब रहे। इसलिए एकता का संदेश और भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में आज भी अलगाववादी ताकतें सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे में आरएसएस संस्थापक डॉ केबी हेडगेवार के एकता और एकीकरण के विचार आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। आरएसएस ने अपनी लंबी और शानदार यात्रा में सैकड़ों देशभक्तों को जन्म दिया जो निस्वार्थ भाव से देश के लिए जिए और मर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed