फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SEBI chairperson Madhabi Puri Buch likely to be questioned on NSE scam by parliamentary standing committee

एनएसई घोटाला: सेबी अध्यक्ष से संसदीय समिति कर सकती है पूछताछ, लोकसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिस

Sun, 03 Apr 2022 09:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 09:35 PM IST
सार

एनएसई घोटाला को लेकर सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच से संसदीय समिति पूछताछ कर सकती है। लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिस जारी कर मंगलवार को उन्हें पैनल के सामने पेश होने के लिए कहा है। 
 

विज्ञापन
SEBI chairperson Madhabi Puri Buch likely to be questioned on NSE scam by parliamentary standing committee
सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पूंजी बाजार से संबंधित नियामक मुद्दों को लेकर मंगलवार को वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के समक्ष पेश होंगी। रविवार को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उस दौरान माधबी पुरी बुच से हाल ही में हुए एनएसई घोटाले के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते संसदीय पैनल के साथ सेबी के अधिकारियों की यह दूसरी बैठक होगी। वे 30 मार्च को भी पैनल के सामने पेश हुए थे।

लोकसभा सचिवालय ने इसके बारे में एक नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में इस संसदीय समिति ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों और वैकल्पिक निवेश कोष से संबंधित नियामक मुद्दों पर विचार करने के लिए माधबी बुच को बुलाया है।
विज्ञापन


समिति के सूत्रों ने बताया कि स्थायी समिति के सदस्य हाल में ही हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) घोटाले के बारे में सेबी अध्यक्ष से भी सवाल करेंगे। दरअसल, इस घोटाले को लेकर पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रा रामकृष्ण और रवि नारायण सहित इसके कई शीर्ष अधिकारियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि बुच को संसदीय समिति ने हाल की अस्थिरता और नकदी के  बाजार के व्यवस्थित कामकाज पर विचार-विमर्श करने के लिए बुलाया है। वहीं, सूत्रों ने कहा कि समिति एनएसई में हालिया घोटाले पर सेबी अध्यक्ष से पूछताछ करेगी।


इस संसदीय समिति के सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बिहार के पूर्व वित्त मंत्री सुशील मोदी और कई वकील-सह-राजनेता शामिल हैं। हाल ही में इस पैनल को सर्वश्रेष्ठ संसदीय समिति होने के लिए सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed