फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sculptor Jaydeep Apte wanted to surrender, claims his lawyer in case of Shivaji statue falling

Shivaji Statue Case: 'आत्मसमर्पण करना चाहता था मूर्तिकार'; शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में वकील का दावा

Thu, 05 Sep 2024 11:28 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 05 Sep 2024 11:28 AM IST
सार

पुलिस ने दावा किया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि वह कल्याण में अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आएगा। इसी के आधार पर हमने जाल बिछा कर आप्टे को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Sculptor Jaydeep Apte wanted to surrender, claims his lawyer in case of Shivaji statue falling
शिवाजी महाराज की प्रतिमा। - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ध्वस्त होने के मामले में मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, मूर्तिकार के वकील ने दावा किया है कि जयदीप आप्टे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहता था। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जिले के कल्याण में अपने परिवार से मिलने आए थे। जहां से बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि आप्टे पिछले 10 दिनों से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


जयदीप आप्टे के वकील का है ये दावा
देर रात पत्रकारों से बात करते हुए उनके वकील गणेश सोवानी ने कहा कि आप्टे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और कानूनी कार्रवाई का सामना करना चाहते थे। अपनी इसी योजना के तहत आत्मसमर्पण करने के लिए कल्याण आए थे। उन्होंने कहा कि हमने उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की और फैसला किया कि आप्टे के लिए आत्मसमर्पण करना और जांच एजेंसी की सहायता करना ठीक रहेगा। साथ ही उन्होंने पुलिस के इस दावे कि आप्टे पुलिस से छिप रहे हैं, को भी खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने किया ये दावा
वहीं, पुलिस ने दावा किया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि वह कल्याण में अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आएगा। इसी के आधार पर हमने जाल बिछा कर आप्टे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी के समय उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण के नौ महीने से भी कम समय में ढह गई थी। तभी से सिंधुदुर्ग पुलिस आप्टे (24) की तलाश कर रही थी और सात टीमें बनाई थीं। प्रतिमा गिरने के बाद मालवन पुलिस ने आप्टे और संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ लापरवाही और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया। पाटिल को पिछले हफ्ते कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

क्या है मामला?
दरअसल, इसी साल 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी। सिंधुदुर्ग जिले में चार दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था। 35 फीट की इस प्रतिमा का अनावरण नौसेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में किया गया था।

प्रतिमा किस वजह से गिरी?
सिंधुदुर्ग में पिछले सप्ताह भारी बारिश और तेज हवाएं चली थीं। घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तेज हवाओं के कारण प्रतिमा गिरने की बात कही। उन्होंने कहा, 'यह प्रतिमा नौसेना द्वारा स्थापित की गई थी। उन्होंने इसे डिजाइन भी किया था। लेकिन लगभग 45 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के कारण यह गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई।' इसके अलावा भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि प्रतिमा को असाधारण मौसम की स्थिति के कारण दुर्भाग्यपूर्ण क्षति हुई है।

संरचनात्मक इंजीनियर अमरेश कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'प्रतिमा मामले में, भार या जलवायु परिस्थितियों जैसे बाहरी कारणों से समस्या नहीं हुई है। बल्कि, नट और बोल्ट में जंग के कारण, जैसा कि पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में जिक्र किया गया है, प्रतिमा के अंदर फ्रेम बनाने वाले स्टील की प्लेटों में खराबी आ सकती है।'

इस बीच, महाराष्ट्र कला निदेशालय के निदेशक राजीव मिश्रा ने कहा कि 35 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने की नहीं बल्कि 6 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने की अनुमति दी गई थी। निदेशालय को इसकी वास्तविक ऊंचाई और इसके निर्माण में स्टील प्लेट के इस्तेमाल के बारे में जानकारी नहीं थी।


घटना के बाद सरकार ने क्या कदम उठाया?
महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिमा गिरने के कारणों की जांच के लिए इंजीनियरों, आईआईटी विशेषज्ञों और नौसेना के अधिकारियों की एक तकनीकी समिति गठित की है। सिंधुदुर्ग के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने फोरेंसिक जांच के लिए धातु के नमूने पहले ही ले लिए हैं। उधर, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल और कलाकार जयदीप आप्टे को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed