फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scrap civil aviation ministry to create holistic transport ministry: Mahua Moitra 

टीएमसी सांसद की मांग: खत्म किया जाए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एक समग्र परिवहन मंत्रालय में हो विलय  

Tue, 22 Mar 2022 06:43 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 22 Mar 2022 06:43 PM IST
सार

महुआ मोइत्रा ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के अलावा दुनिया में कोई भी देश नहीं है, जिसके पास नागरिक उड्डयन के लिए एक अलग और स्वतंत्र मंत्रालय है।

विज्ञापन
Scrap civil aviation ministry to create holistic transport ministry: Mahua Moitra 
महुआ मोइत्रा (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को मांग की कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय को खत्म कर परिवहन के लिए एक समग्र मंत्रालय बनाने के लिए विलय कर दिया जाए क्योंकि यह अब राष्ट्रीय एयरलाइन चलाने लायक नहीं रही। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अनुदान की मांग पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछले महीने एयर इंडिया के निजीकरण के साथ इस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि यह पहले से ही असफल था और हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। 

विज्ञापन


महुआ ने कहा, हम केवल यह आशा कर सकते हैं कि इस सरकार ने भारत सरकार ने जरूरी होने पर आपात स्थिति के लिए निजी क्षेत्र से विमान उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त नियम और प्रक्रियाएं बना रखी हैं, जैसा कि हमने यूक्रेन और कई अन्य के मामले में देखा है। मोइत्रा ने बताया कि 2014 से एयर इंडिया में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बजट का 60-95 प्रतिशत हिस्सा लगा था। 
विज्ञापन


कुप्रबंधन की शिकार रही एयर इंडिया की बिक्री को सराहा जा रहा 
उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि एयर इंडिया की बिक्री को अब एक ऐतिहासिक सफलता के रूप में सराहा जा रहा है जबकि इसने पिछले 10 वर्षों में कुप्रबंधन के कारण लगभग 120,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान (UDAN) योजना और एयर इंडिया के निजीकरण के लिए राशि में कमी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने पूछा कि 1,240 करोड़ रुपये के मामूली बजट व्यय वाले नागरिक उड्डयन के एक अलग मंत्रालय होने की क्या आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को पता होना चाहिए कि भारत और बांग्लादेश के अलावा दुनिया में कोई भी देश नहीं है, जिसके पास नागरिक उड्डयन के लिए एक अलग और स्वतंत्र मंत्रालय है। हर कोई आगे बढ़ा है क्योंकि उन्होंने अपने राष्ट्रीय वाहक बेचे और उनका निजीकरण किया है। उदाहरणों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर और जापान के पास अलग मंत्रालय नहीं हैं।

मोदी-मोदी के नारों पर जताया ऐतराज
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को लोकसभा में भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी सरकार ने संसद को रोम के कोलोसियम में बदल दिया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मोदी, मोदी' के नारों के लिए ग्लेडिएटर की तरह प्रवेश करते हैं। चार राज्यों के चुनावों में जीत के बाद सदन में सत्ताधारी दल के सदस्यों ने पीएम मोदी का इसी तरह स्वागत किया था।


नागरिक उड्डयन मंत्रालय 2022-23 के लिए अनुदान की मांगों पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए मोइत्रा ने उन महिलाओं के नाम भी सूचीबद्ध किए, जिन्होंने भारतीय नागरिक उड्डयन के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। महुआ ने कहा कि वे ही वास्तव में तालियों की हकदार हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed