{"_id":"57c368514f1c1b4a38d50c10","slug":"scorpene-leak-french-defence-firm-dcns-moves-aussie-court-for-injunction-against-the-australian","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पीन लीक मामला: अखबार के खिलाफ अदालत पहुंची डीसीएनएस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्कॉर्पीन लीक मामला: अखबार के खिलाफ अदालत पहुंची डीसीएनएस
एजेंसी, मेलबर्न/नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Aug 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
मुश्किलों में फंसी फ्रांस की रक्षा कंपनी डीसीएनएस भारत के स्कॉर्पीन पनडुब्बी परियोजना से जुड़े लीक दस्तावेजों के मामले में अदालत पहुंच गई है। कंपनी ने दस्तावेज प्रकाशित करने वाले अखबार ‘द ऑस्ट्रेलियन’ के खिलाफ याचिका दायर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट से दस्तावेजों के आगे प्रकाशन पर रोक लगाने की अपील की है।
डीसीएनएस अदालत से यह आदेश चाहती है कि अखबार उसके स्वामित्व वाले दस्तावेज कंपनी को सौंप दे और अपनी वेबसाइट से इससे संबंधित सामग्री को हटा ले। डीसीएनएस के वकील जस्टिन मुनसी की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया है कि इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के प्रकाशन से डीसीएनएस को प्रत्यक्ष तौर पर नुकसान हुआ है।
इसके अलावा इसके ग्राहकों को भी संवेदनशील और प्रतिबंधित सूचनाओं, तस्वीरों के प्रकाशन से नुकसान हुआ है। इससे पहले अखबार ने कहा था कि वह पनडुब्बी की हथियार प्रणाली के संबंध में जानकारी का प्रकाशन सोमवार को करेगा।