फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SCO Summit : PM Modi to attend Bilateral meeting with Putin and Jinping, not with Pak PM Imran Khan

एससीओ: पुतिन और जिनपिंग से मिलेंगे पीएम मोदी, इमरान खान के साथ कोई बैठक नहीं

Mon, 10 Jun 2019 05:08 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 10 Jun 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
SCO Summit : PM Modi to attend Bilateral meeting with Putin and Jinping, not with Pak PM Imran Khan
पाक पीएम इमरान खान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ वह मुलाकात नहीं करेंगे। ये जानकारी सोमवार को विदेश मंत्रालय ने दी। बता दें कि एससीओ शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान के बिश्केक में 13 और 14 जून को आयोजित होगा। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) गीतेश शर्मा ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोगी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच एवं पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षी वार्ताएं होनी हैं। 
विज्ञापन


वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच किसी बैठक का आयोजन नहीं हो रहा है। इस स्तर पर हम कुछ नहीं कर सकते। 


बता दें कि एससीओ चीन के नेतृत्व वाला आठ सदस्यीय आर्थिक एवं सुरक्षा ब्लॉक है। इस समूह में भारत और पाकिस्तान को साल 2017 में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed