फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SCO Summit 2021 Conference will be held on 17 September PM Modi will address virtually

शंघाई सहयोग संगठन: कल होगा सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन, एस जयशंकर दुशांबे में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Thu, 16 Sep 2021 01:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Sep 2021 01:55 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने बताया, एससीओ परिषद के सदस्य देशों के प्रमुखों की 21वीं बैठक हाइब्रिड प्रारूप में दुशांबे में 17 सितंबर को होगी। ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए वीडियो लिंक के जरिए शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
SCO Summit 2021 Conference will be held on 17 September PM Modi will address virtually
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 17 सितंबर को होने वाले 21वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। सम्मेलन में शामिल होने विदेश मंत्री एस जयशंकर दुशांबे जाएंगे जबकि पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो लिंक के जरिये सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सम्मेलन में बैठकों में अफगान संकट, इसके आंतरिक और बाहरी असर पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया, एससीओ परिषद के सदस्य देशों के प्रमुखों की 21वीं बैठक हाइब्रिड प्रारूप में दुशांबे में 17 सितंबर को होगी। ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए वीडियो लिंक के जरिए शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। वहीं दुशांबे में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेशमंत्री एस जयशंकर अफगानिस्तान पर होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही वह सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन की बैठक में भी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान बीते दो दशकों में हुए कामों की समीक्षा होने के आसार हैं। इस दौरान जयशंकर ईरान, ताजिकिस्तान समेत अन्य सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
विज्ञापन


ये होंगे शामिल
एससीओ की शिखर बैठक में सदस्य देशों के नेताओं के अलावा पर्यवेक्षक देश, संगठन के महासचिव, एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक ढांचा के कार्यकारी निदेशक, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति एवं अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे। चीन के विदेशमंत्री वांग यी, रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव, ईरान के विदेशमंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान और पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी के दुशांबे आने की संभावना है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी बैठकों में हिस्सा लेने दुशांबे पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार हाइब्रिड प्रारूप 
पहली बार एससीओ की शिखर बैठक हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित की जा रही है और यह चौथी शिखर बैठक है जिसमें भारत एससीओ के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में हिस्सा ले रहा है।


दो दशकों के काम की होगी समीक्षा 
एससीओ इस वर्ष अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में यह शिखर सम्मेलन खास होग। इस दौरान नेताओं द्वारा पिछले दो दशकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने और भविष्य में सहयोग की संभावना पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। इस दौरान क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed