{"_id":"5bc3d92ebdec220a7e0f70e4","slug":"scientists-developed-new-vaccine-for-ebola","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने विकसित किया इबोला से बचाव में असरदार नया टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैज्ञानिकों ने विकसित किया इबोला से बचाव में असरदार नया टीका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल समेत अमेरिका के वैज्ञानिकों ने इबोला की रोकथाम के लिए एक नया कृत्रिम डीएनए टीका विकसित किया है। वैज्ञानिकों ने इसे सुरक्षित और लंबे समय तक विषाणुओं से सुरक्षा प्रदान करने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका के विस्टर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने एक अनोखे तरीके से कृत्रिम डीएनए टीका विकसित किया है, जो वायरस ग्लाइकोप्रोटीन को निशाना बनाता है। ‘जर्नल ऑफ इंफेक्शियस डिजीजेज’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, इस टीके की आखिरी खुराक के साल भर बाद मजबूत प्रतिरक्षा प्रक्रिया दिखाई गई है।
विज्ञापन
यह टीका सीधे त्वचा पर असर करता है। इस माध्यम से नए तरीके से विषाणुओं से तीव्र और सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा मिली। विस्टर के टीका एवं प्रतिरक्षा उपचार केंद्र के डेविड बी वेनर ने कहा है कि इस तरह का इबोला रोधी डीएनए टीका प्रतिरक्षा में नई भूमिका निभा सकता है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, इबोला विषाणु के संक्रमित होने वाले 50 फीसदी रोगियों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन