फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   scientist claim connection between solar eclipse and coronavirus, says it will end on 21st june

कोरोना काल: वैज्ञानिक का दावा, सूर्य ग्रहण पर खत्म हो जाएगा कोविड-19 वायरस

Tue, 16 Jun 2020 12:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Jun 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
scientist claim connection between solar eclipse and coronavirus, says it will end on 21st june
लोगों के तापमान की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच चेन्नई के एक वैज्ञानिक ने सूर्य ग्रहण और कोरोना वायरस के बीच कनेक्शन का दावा किया है। न्यूक्लियर एंड अर्थ साइंटिस्ट डॉक्टर के एल सुंदर रचना का दावा है कि पिछले साल 26 दिसंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण को कोरोना वायरस आया था और आने वाले 21 जून के सूर्य ग्रहण के दिन वायरस समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


वैज्ञानिक का कहना है कि सूर्य ग्रहण के बाद उत्सर्जित विखंडन ऊर्जा के कारण पहले न्यूट्रॉन के कारण के संपर्क के बाद कोरोना वायरस टूट गया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2019 से कोरोना वायरस हमारे जीवन को नष्ट करने के लिए आया है। मेरी समझ के अनुसार 26 दिसंबर को आखिरी सूर्य ग्रह होने के बाद सौरमंडल में ग्रहों की स्थिति में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा में बदलाव के कारण यह वायरस हुआ
डॉ. कृष्णा के मुताबिक, ग्रहों के बीच ऊर्जा में बदलाव के कारण यह वायरस ऊपरी वायुमंडल से उत्पन्न हुआ है इसी बदलाव के कारण धरती पर उचित वातावरण बना। यह न्यूट्रॉन सूर्य की सबसे अधिक विखंडन ऊर्जा से निकल रहे हैं। न्यूक्लियर फॉर्मेशन की यह प्रक्रिया बाहरी मेटेरियल के कारण शुरू हुई होगी। जो ऊपरी वायुमंडल में बायो मॉलिक्यूल और बायोन्यूक्लियर के संपर्क में आने से हो सकता है। बायो मॉलीक्यूल संरचना प्रोटीन का म्यूटेशन इस वायरस का एक संभावित स्रोत हो सकता है।


सूर्य की किरणों से खत्म होगा कोरोना
डॉक्टर के एल सुंदर कृष्णा के अनुसार, म्यूटेशन प्रोसेस था। सबसे पहले चीन में शुरू हुआ होगा, हालांकि इस दावे का कोई पुख्ता सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रयोग है। आगामी सूर्य ग्रहण कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सूर्य की किरणों की तीव्रता वायरस को निष्क्रिय कर देंगी।

21 जून को सूर्यग्रहण
बता दें कि 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण काफी महत्वपूर्ण घटना है। रविवार को सूर्य ग्रहण सुबह करीब 10.20 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.49 बजे खत्म होगा। इसका सूतक 12 घंटे पहले यानी 20 जून को रात 10.20 पर शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के साथ ही खत्म होगा। यह ग्रहण भारत नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया और कांगो में दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed