फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   schools have toilets but they are not usable

स्कूलों में शौचालय तो हैं लेकिन ज्यादातर इस्तेमाल के लायक नहीं

Mon, 21 Mar 2016 03:27 AM IST
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, दिल्ली
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 03:27 AM IST
सार

  • गैर सरकारी संगठनों के सर्वेक्षण से हुआ खुलासा
  • यूपी के अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर के कई स्कूलों में शौचालय नहीं

विज्ञापन
schools have toilets but they are not usable
शौचालय

विस्तार

एक साल में देश के सभी स्कूलों में टॉयलेट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को सरकार ने पूरा करने का दावा किया है । जबकि ताजा सर्वेक्षण बता रहे हैं कि टॉयलेट बने जरूर हैं लेकिन इनमें से कई का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


कुछ सरकारी सर्वेक्षणों के मुताबिक तैयार और इस्तेमाल करने लायक टॉयलेट की संख्या में भारी अंतर है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देशभर में 4,17,796 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। लेकिन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान की हालिया रिपोर्ट में 2014 तक अमेठी, रायबरेली व अंबेडकर नगर के कई स्कूलों में टॉयलेट न होने की बात की गई है।

विज्ञापन

देश के 300 स्कूलों में हुआ सर्वेक्षण

schools have toilets but they are not usable
toilet

गैर सरकारी संगठन ‘एकाउंटिबिलिटी इनीशिएटिव’ द्वारा देश के 300 स्कूलों पर दिसंबर 2015 में किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक निर्मित शौचालयों की संख्या और इस्तेमाल के लायक शौचालयों की संख्या के मामले में काफी अंतर देखने को मिला है।

सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक 91 फीसदी लड़कियों के स्कूलों में टॉयलेट हैं लेकिन इनमें से 71 फीसदी ही इस्तेमाल के लायक हैं। लड़कों के 87 फीसदी स्कूलों में शौचालय हैं लेकिन केवल 67 फीसदी ही इस्तेमाल के लायक हैं।

अध्यापकों के लिए निर्मित शौचालयों के आंकड़ों पर गौर करें तो 34 फीसदी स्कूलों में से 28 फीसदी के ही टॉयलेट इस्तेमाल करने योग्य हैं। वहीं 27 फीसदी स्कूलों के साझा शौचालयों में से 18 फीसदी ही इस्तेमाल की स्थिति में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed