फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School students tie Rakhi to PM Narendra Modi on rakshabandhan news in hindi

Rakshabandhan: पीएम मोदी ने छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन, राखियों से भर गई प्रधानमंत्री की कलाई, VIDEO

Mon, 19 Aug 2024 06:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Aug 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
School students tie Rakhi to PM Narendra Modi on rakshabandhan news in hindi
स्कूल के बच्चों के साथ पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने बच्चों से राखी भी बंधवाई और उनसे बात भी की। इस दौरान वे बहुत खुश नजर आए। राकी से पीए मोदी की कलाई भर गई।  उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


एक बच्ची ने पीएम मोदी को बहुत ही खास राखी बांधी। इस राखी में एक विशेष संदेश के साथ एक तस्वीर भी थी। दरअसल, इस राखी में पीएम मोदी की दिवंगत मां की तस्वीर थी और उसमें 'एक पेड़ मां के नाम' संदेश लिखा हुआ था। बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया है, जिसमें उन्होंने हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर मां और धरती माता के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की थी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।" बता दें कि पिछले साल भी पीएम मोदी ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा, "समस्त देशवासियों को ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।"

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल की छात्राओं ने राजनाथ सिंह को राखी बांधी। राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सैनिक संस्थान की उषा राणा ने भी मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन के मौके पर विभिन्न राज्यों के छात्रों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जयंत चौधरी भी मौजूद रहें। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने आवास में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उनकी बहन सुनीता सालुंके ने उन्हें राखी बांधी।

खान सर के नाम से प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान ने बिहार के पटना में छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed