Rakshabandhan: पीएम मोदी ने छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन, राखियों से भर गई प्रधानमंत्री की कलाई, VIDEO
एक बच्ची ने पीएम मोदी को बहुत ही खास राखी बांधी। इस राखी में एक विशेष संदेश के साथ एक तस्वीर भी थी। दरअसल, इस राखी में पीएम मोदी की दिवंगत मां की तस्वीर थी और उसमें 'एक पेड़ मां के नाम' संदेश लिखा हुआ था। बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया है, जिसमें उन्होंने हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर मां और धरती माता के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की थी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।" बता दें कि पिछले साल भी पीएम मोदी ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था।
#WATCH | Delhi | School students tie 'Rakhi' to PM Narendra Modi, on the festival of 'Raksha Bandhan'
(Source: DD) pic.twitter.com/yqUQq3DLuv — ANI (@ANI) August 19, 2024
रक्षाबंधन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा, "समस्त देशवासियों को ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।"
#WATCH | Hyderabad: Telangana Chief Minister Revanth Reddy celebrated Rakshabandhan festival at his residence
— ANI (@ANI) August 19, 2024
(Source: Telangana CMO) pic.twitter.com/H9uVnZrKrQ
VIDEO | Educator Faizal Khan, also known as ‘Khan Sir’, celebrates Raksha Bandhan with students in Patna, Bihar.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRARJn4) pic.twitter.com/P9LSBraEmZ