फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School made its auditorium a 40 bed corona care center in delhi

#ladengecoronase: स्कूल ने अपने ऑडिटोरियम को बना दिया 40 बेड का कोरोना केयर सेंटर

Tue, 11 May 2021 02:17 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 11 May 2021 02:17 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल के इस प्रयास की प्रशंसा की है

विज्ञापन
School made its auditorium a 40 bed corona care center in delhi
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : ani

विस्तार

स्कूलों में बच्चे नहीं आ रहे हैं, लेकिन स्कूलों ने लोगों की सेवा करने का दूसरा रास्ता खोज लिया है। माउन्ट कारमेल स्कूल, द्वारका ने अपने ऑडिटोरियम को कोरोना केयर सेंटर में तब्दील कर दिया है जहां 40 लोगों की देखभाल की जा सकती है। सेंटर को हर आवश्यक सुविधा से लैस बना दिया गया है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल के इस प्रयास की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर इस सेंटर को किसी बड़े अस्पताल से सम्बद्ध कर दिया जायेगा।  
विज्ञापन


 इस केयर सेंटर का नीरीक्षण करने के बाद शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों के ट्रेंड देखने के बाद पता चलता है कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार आ रहा है। नए संक्रमित लोगों की संख्या के साथ-साथ डेथ रेट में भी कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कोरोना के प्रति लापरवाह नहीं हुआ जा सकता और सरकार सबको इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल से 5 मई के बीच दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। लेकिन इसी बीच सरकार ने स्थिति पर काफी काम किया और बेड्स की संख्या 6 हज़ार से बढ़ाकर 20 हजार कर दी।


उन्होंने कहा कि अब स्थिति सुधर रही है, लेकिन अभी इसके प्रति आश्वस्त नहीं हुआ जा सकता। सबको कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करते रहना अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। किसी भी सहयता के लिए सरकार की टीमें तैयार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed