फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School in North 24 Parganas West Bengal was attacked by a bomb, the roof of the building exploded

पश्चिम बंगाल: नॉर्थ 24 परगना में स्कूल पर बम से हमला, धमाके में बिल्डिंग की छत उड़ी, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 17 Sep 2022 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

विस्फोट की सूचना मिलने पर छात्रों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह ने भी राज्य का दौरा किया और इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' घटना करार दिया।

विज्ञापन
School in North 24 Parganas West Bengal was attacked by a bomb, the roof of the building exploded
बंगाल में स्कूल में धमाका - फोटो : Twitter

विस्तार

पश्चिम बंगाल के  नॉर्थ 24 परगना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां टीटागढ़ फ्री हाई स्कूल की छत पर बम फटने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके में बिल्डिंग की छत गिर गई है।  धमाका आज दोपहर करीब 12:15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय बगल वाली बिल्डिंग में कक्षाएं चल रही थीं। बम फटने के बाद छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है। स्कूल बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है कि बम किसी ने बाहर से फेंका या छत पर रखा था। उन्होंने बम के टुकड़े बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


फिलहाल हताहत होने की कोई सूचना नहीं
विस्फोट की सूचना मिलने पर छात्रों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह ने भी राज्य का दौरा किया और इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' घटना करार दिया। बताया जा रहा है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टीटागढ़ की घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। कोलकाता पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन


नड्डा के बंगाल दौरे से पहले घटी घटना
इस घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के दौरा को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा की नबन्ना मार्च के दौरान हुई  हिंसा के मद्देनजर, नड्डा ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति उस जगह का दौरा करने के लिए तैयार हैं जहां नबन्ना मार्च के दौरान हिंसा भड़की थी और जानकारी इकट्ठा करने और घटना पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed