फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School girl committed suicide after rejection of his lover teacher jumped from hostel's terrace

टीचर के प्यार में पागल लड़की सुसाइड नोट लिख हॉस्टल की छत से कूदी

Wed, 09 Aug 2017 12:02 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Wed, 09 Aug 2017 12:02 PM IST
School girl committed suicide after rejection of his lover teacher jumped from hostel's terrace
टीचर के प्यार में पागल युवती ने सुसाइड नोट लिखकर ऐसा कदम उठाया, उसकी जान पर बन आई। वह हॉस्टल की छत से कूद गई। घटना, बिहार के भभुआ की है। यहां 12 वीं क्लास की लड़की ने अपने टीचर के प्यार में पागल होकर अल्पसंख्यक हॉस्टल की छत से  छलांग लगा ली, उसने अपने प्यार का खुलासा सुसाइड नोट से किया। 


बताया जा रहा है कि लड़की अपनी 12 वीं की कोचिंग क्लास के लिए कमलेश कोचिंग सेंटर जाती थी। उस दौरन पीड़ित लड़की को अपने टीचर से प्यार हो गया। मगर टीचर ने किसी और लड़की के लिए पीड़िता को ठूकरा दिया। जिसके कारण उसने परेशान होकर भभुआ शहर में स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास  की छत से छलांग लगा दी।


लड़की के सिर पर गंभीर चोट है और पैर टूटने की भी खबर है। फिलहाल लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसके माता-पिता और पुलिस को खबर भी की गई। पुलिस ने जांच के करमे के बाद अभी कुछ कहने से मना कर दिया है। मगर मौके पर मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed