स्कूलों से शुरू होगा 'न्यू इंडिया' का सफर, I-Day पर बच्चों को दिलाई जाएगी शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने पर मोदी सरकार ने न्यू इंडिया का एक स्पेशल मॉडल तैयार किया है। जिसकी नींव 71वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रखी जाएगी। इस योजना के मुताबिक देश के सभी स्कूल कॉलेजों में बच्चों को 'न्यू इंडिया' की शपथ दिलाई जाएगी। मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने सभी स्कूलों को इस स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को 'न्यू इंडिया' की शपथ दिलाने का निर्देश जारी किया है। इस प्रतिज्ञा का उद्देश्य भारत को पांच समस्याओं गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंक, सांप्रदायिकता और जातिवाद से मुक्त कराना है।
पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, आतंकी घुसपैठ का खतरा बढ़ा
भारत को समस्या मुक्त कराने की प्रतिज्ञा
इस स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर आपका बच्चा अपने स्कूल में केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेगा बल्कि सबसे पहले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेगा। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आइडेंटिफाई की गई देश की पांच प्रमुख समस्याओं गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंक, सांप्रदायिकता और जातिवाद से भारत को मुक्त कराने की प्रतिज्ञा लेगा।
पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए पीएम मोदी को मिले ऐसे-ऐसे सुझाव
मानव संसाधन और विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसके लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों को निर्देश जारी किया है। 'न्यू इंडिया मूवमेंट 2017-2022 के लिए संकल्प से सीधी प्रतिज्ञा' नामक इस प्रतिज्ञा का उद्देश्य भारत को उन पांच मुख्य समस्याओं से मुक्त कराना है जिससे वह वर्तमान समय में जूझ रहा है। 'न्यू इंडिया' की प्रतिज्ञा के लिए प्रधानमंत्री ने एचआरडी मिनिस्ट्री को निर्देश भी जारी किया है कि शपथ किस तरह से पढ़ा जाएगा।
कुछ इस तरह से होगा शपथ पाठ
''आइए एक साथ न्यू इंडिया के लिए प्रतिज्ञा लेते हैं। 1942 में हमारे फ्रीडम फाइटर्स ने भारत छोड़ो की प्रतिज्ञा ली थी और 1947 में भारत को आजादी मिल गई। आइए 2022 तक न्यू इंडिया बनाने की शपथ लेते हैं। स्वच्छ भारत की शपथ लेते हैं। गरीबी मुक्त भारत की शपथ लेते हैं। भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ लेते हैं। आतंक मुक्त भारत की शपथ लेते हैं। सांप्रदायिकता मुक्त भारत की शपथ लेते हैं। जातिवाद मुक्त भारत की शपथ लेते हैं। आइए न्यू इंडिया का लक्ष्य पाने के लिए और इस प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए पूरे दिल से प्रयास करें।''
पढ़ें:- 15 अगस्त को डायवर्ट रहेगा चंडीगढ़ का रूट, देख लीजिए वरना झेलेंगे परेशानी
इसके लिए एचआरडी मिनिस्ट्री ने सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों, NCERT, CBSE, केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को गाइड लाइन जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक भारत की आजादी की 70वीं वर्षगांठ को सही तरीके से मनाया जाए।