स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, आतंकी घुसपैठ का खतरा बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी घुसपैठ और हमले को लेकर मिले खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस निदेशालय से मिले निर्देश पर उत्तराखंड से लगी नेपाल सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों से भी तालमेल कर स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा में सहयोग का आग्रह किया है।
सीमा पर तैनात एसएसबी, सीआईएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। सीओ आरएस रौतेला के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी घुसपैठ और हमले को लेकर सतर्क किया गया है।
जिले से लगी सीमा से दोनों देशों के बीच आवाजाही वालों मार्गों पर सुरक्षा एजेंसियों को पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग की टीम ने नेपाल के सीमांत क्षेत्र में वहां की सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर बार्डर पर सुरक्षा में सहयोग की अपील की।
सीओ ने बताया कि खुफिया तंत्र को अलर्ट किया गया है। दोनों देशों के बीच आवाजाही कर रहे लोगों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों की गहन तलाशी लेने को कहा गया है।