फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi has been given educational Cleanliness environmental suggestion for I Day

स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए पीएम मोदी को मिले ऐसे-ऐसे सुझाव

Mon, 14 Aug 2017 05:35 AM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Mon, 14 Aug 2017 05:35 AM IST
विज्ञापन
PM Modi has been given educational Cleanliness environmental suggestion for I Day
PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके आगामी स्वतंत्रता दिवस भाषण में शामिल करने के लिए शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण, डिजटलीकरण और बालिका शिक्षा जैसे कई प्रमुख विषयों से सुझाव मिले हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लोगों से उनके स्वतंत्रता दिवस संबोधन में शामिल करने के लिए विचार और सुझाव निमंत्रित किए थे। उसके बाद ये सुझाव आए हैं। तीस जुलाई को अपने ‘मन की बात कार्यक्रम’ में मोदी ने कहा था, ‘‘ 15 अगस्त को मुझे लाल किले के प्राचीर से देश के साथ रुबरु होने क मौका मिलता है।
विज्ञापन


मैं निमित्त मात्र हूं। यह एक व्यक्ति नहीं है जो वह भाषण देता है बल्कि यह देश के सवा अरब लोगों की सामूहिक आवाज है जो लालकिले से प्रतिध्वनित होती है। ’’ सूत्रों ने बताया कि इस पर लोगों का विशाल उत्साह सामने आया है तथा विशेष रुप से तैयार खुले मंचों ‘नरेंद्र मोदी एप्प’ और ‘माईगव’’ पोर्टल पर हजारों टिप्प्णियां और विचार लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी एप्प पर 6000 से अधिक टिप्पणियां आयी हैं और माईगव पोर्टल पर 2000 से अधिक सुझाव आए हैं। ज्यादातर सुझाव शिक्षा, ‘स्वच्छ भारत’, पर्यावरण संरक्षण, डिजटलीकरण और बेटी पढाओ से जुड़े हैं।


सहभागी शासन में विश्वास रखने वाले मोदी नियमित रुप से लोगों को विभिन्न विषयों पर अपनी राय साझा करने के लिए निमंत्रित करते हैं और उसे अपने भाषणों में शामिल करते हैं। वह मन की बात कार्यक्रम में इसे नियमित रुप से पालन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed